पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)
डी.सी पठानकोट के साथ बिल्डिंगों के निर्माण को लेकर की गई चर्चा
11,नंवबर : डिप्टी कमिश्नर पठानकोट की ओर से गत दिनों डलहौजी रोड पर अवैध बिल्डिंगों के निर्माण को लेकर की गई कार्रवाई संबंधी आज पठानकोट के व्यापारियों का शिष्टमंडल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट स. हरबीर सिंह से मिला।जिसमें व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अमित नैयर,प्रदेश सचिव एल.आर सोढी,जिला चेयरमैन वेद प्रकाश,जिला व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता,चेयरमैन विवेक माडिया उपस्थित रहे।जिन्होंने डी.सी पठानकोट के साथ बिल्डिंगों के निर्माण को लेकर चर्चा की गई।जिसमें डी.सी हरबीर सिंह ने व्यापारियों को बताया कि आर्मी के 1000 मीटर के दायरे में आने वाली और साथ ही नगर निगम पठानकोट में बिना नक्शा पास किए बन चुकी बिल्डिंगों एवं निर्माणाधीन बिल्डिंग पर कार्रवाई करके उन्हें सील किया जा रहा है क्योंकि प्रशासन के नियमों के बिना ऐसे किसी भी निर्माण कार्य के लिए अनुमति नहीं मिलेगी।जिस पर व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अमित नैयर एवं जिला व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता ने डीसी पठानकोट से आग्रह किया कि जो भी बिल्डिंगों का निर्माण हो चुका है। उन्हें कंपाउंडिंग में लाकर सीएलयू एवं बनता प्रशासनिक रेवेन्यू लेकर इन्हें रेगुलर करने का सरल तरीका निकाला जाए,ताकि व्यापारियों का नुकसान ना हो | इसके साथ ही व्यापार मंडल मंडल द्वारा भी लोगों से निवेदन किया जाएगा कि वह नगर निगम के सभी नियमों को पूर्ण करने के पश्चात ही अपनी बिल्डिंगों का निर्माण करवाएं।उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग सुनने के बाद डीसी पठानकोट ने कहा कि वह इन मांगों को लिखित तौर पर लिखकर उन्हें दें ताकि वह इन्हें सरकार तक पहुंचा सके और साथ ही डिफेंस के अधिकारियों के साथ भी इन मुद्दों को हल करवाने का तरीका ढूंढ सकें।








