आज 30 जुलाई प्राचीन महिषासुरमर्दिनि श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में जागरण होगा
गढ़दीवाला :-(योगेश गुप्ता,चौधरी) स्थानीय शहर निवासियों के सहयोग से शक्ति मंडल सोसाइटी रेज गढ़दीवाला की तरफ से नवरात्रों के सम्बंध में शुक्रवार सुबह सबसे पहले पंडित सुदेश शर्मा जी द्वारा पूरे विधिविधान के साथ हवन यज्ञ करवाया गया , उपरांत बाद दुपहर शहर में भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई । यह ध्वजा यात्रा आज शहर की शांति , बेहतरी व प्रगति के लिए निकाली गई ।
व इस मौके भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महामाई का गुणगान किया । इस मौके पर सोसाइटी चेयरमैन डॉ संजीव शर्मा, मास्टर सतपाल शर्मा,विवेक गुप्ता,सुखजीत सहोता,विमल कुमार,विपन कुमार शर्मा,राहुल सेठ,सचिन रूपोवलिया,टीनू कपिला,सुभाष कुमार भाषी,गणेश दत्त,बलराम गुप्ता,करनैल सिंह,रंजीत सिंह रिम्पी,इंदरजीत,हरविंद्र हैरी,आदेश गुप्ता,किशोरी लाल,टीनू कपिला,गोपाल ऐरी,रजनीश कुमार,अंकित तिवारी,जीवन रूपोवालिया,पंडित जोहला,अवि मिर्जापुरी,रवि,गुरदियाल सिंह मंगी आदि भारी संख्या में सोसाइटी सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे ।








