Prime Punjab Times

Latest news
ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 12ਵੀ ਵਿਰਸਾ ਸੰਭਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਗੱਤਕਾ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ 300 ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਣ ਡਾ. ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਲਾਮਿਸਾਲ ਨੇਕ ਕਾਰਜ : ਬਲਬੀਰ ਬਿੱਟੂ 105 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਇਆ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਹੁਕਮ ਕੀਤੇ ਜਾਰੀ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਸੀ.ਏ ਫਾਈਨਲ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ PIS एथलेटिक अकादमी दसूहा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जंगलात वर्कर यूनियन द्वारा अपनी समस्याओं संबंधी बैठक हुई जिलाधीश होशियारपुर के आदेशों की पालना करते हुए की वाहनों की चेकिंग रेलवे स्टेशन दसूहा के शिव शनि मंदिर में शिवलिंग की गई स्थापना

Home

You are currently viewing जिले में कोविड-19 के 5 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

जिले में कोविड-19 के 5 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

पठानकोट 19 दिसंबर (अविनाश) : जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में लिए गए 1184 सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। जिन 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से खानपुर से 55 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 82 वर्षीय वृद्घ, धीरा से 55 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 82 वर्षीय वृद्घ व 77 वर्षीय वृद्घ महिला पॉजिटिव पाई गई। जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या कुल 32 हो गई।

सिविल सर्जन डा.रूबन्द्रि कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 19,003 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,541 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 430 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में लिए गए 922 सैंपलों में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 921 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 259 सैंपलों में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 258 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं निजी लैब से दो तथा अन्य िजिले से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 639 लोगों के सैंपल लिए गए और 700 सैंपलों की रिर्पोट आना शेष है जिसके चलते कुल 1339 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग कैंपों में कुल 1671 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी। जिसके चलते जिले में अब तक 7,01,172 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

error: copy content is like crime its probhihated