बटाला( अविनाश शर्मा )
गांव बसंत कोर्ट में मंदिर की बेअदबी करने एवं पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला गरमाया
विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल से की मुलाकात
करीब आधा घंटा तक चली मीटिंग पदाधिकारी बोले एसपीडी ने आरोपी पर बनती कानूनी कार्रवाई के तहत मामला दर्ज करने का दिया भरोसा
6 अक्टूबर : डेरा बाबा नानक के अधीन आते एक गांव बसंत कोर्ट में स्थित एक मंदिर में शराब रखकर बेअदबी करने एवं मंदिर के पुजारी की तरफ से उक्त व्यक्ति का विरोध करने के मामले में थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस द्वारा कारवाई ना करने का मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।
वही मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं मंदिर की बेअदबी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वीरवार को बटाला का विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल से मुलाकात की। एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में करीब आधा घंटा मीटिंग चली। मीटिंग के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए शिवसेना भारत के राष्ट्रीय प्रधान ओम प्रकाश शर्मा शिवसेना समाजवादी एवं मानव सेवा संस्थान के प्रधान विजय प्रभाकर, शिव सेना हिंदुस्तान के इंडस्ट्रियल प्रदेश प्रधान राजेश अग्रवाल श्री बावा लाल दयाल मिश्रा व समाज सेवा सोसायटी के प्रधान वरिंदर शर्मा, प्रसिद्ध समाज सेवक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजिंदर शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा यूथ विंग के प्रधान प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता बलदेव पराशर, ने बताया कि उनके द्वारा पीड़ित पुजारी के मामले पर आरोपी पर कार्रवाई को लेकर एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल से मुलाकात की गई है। उन्होंने आरोपी पर बेअदबी करने एवं पुजारी के साथ मारपीट करने के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यहां पर अंकित प्रभाकर राजन शर्मा व अन्य मौजूद थे।








