Prime Punjab Times

Latest news
ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका : हरभजन सिंह ई.टी.ओ

विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका : हरभजन सिंह ई.टी.ओ

होशियारपुर (ब्यूरो) 03 दिसंबर

बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा  

: शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है,  जिसमें अध्यापक की अहम भूमिका होती है। यह विचार बिजली व ऊर्जा मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने राजस्व व जल सप्लाई  मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा के साथ एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट का उद्घाटन करने के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल जैसी संस्था बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ा रही है, जो कि आज के समय की मुख्य जरुरत है। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ व कैबिनेट मंत्री जिंपा ने स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ गुब्बारे छोड़ कर व दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सचिव मानिक जैन व कैशियर साहिल जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इस दिशा में प्रदेश में सरकार ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें ही समाज का नेतृत्व करना है, इस लिए वे सख्त मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के निश्चित ही अच्छे परिणाम निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के साथ-साथ मां-बाप की जिम्मेदारी भी है कि वे बच्चों के विकास में दिलचस्पी लें।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसे आयोजनों की शुरुआत कर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्रदान किया है। समारोह के दौरान उन्होंने प्रबंधकों, बच्चों व उनके अभिभावकों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश में जब तक वंचित लोगों तक शिक्षा नहीं पहुंच जाती तब तक वह देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज समाज में गुणवत्तापूर्व शिक्षा की जरु रत हैं, क्योंकि जब तक इस तरह की शिक्षा नहीं मिलती तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता और इस दिशा में पंजाब सरकार बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समाज में सही दिशा दिखाने में अध्यापकों की बहुत अहम भूमिका होती है।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजित जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, उपाध्यक्ष बॉबी जैन, सचिव आदित्य जैन, कैशियर हरीश जैन, डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसीपल मनु वालिया, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

error: copy content is like crime its probhihated