Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing UPDATED.. कांग्रेस विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

UPDATED.. कांग्रेस विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

कुछ दिन पहले सिद्धू ने बाजवा के हक में की थी रैली

प्रधानमंत्री नरिन्द मोदी की विकासशील नीतियों ने प्रभावित किया-फतेहजंग बाजवा, बलविंदर लाडी

 चंडीगढ़ / बटाला , 28 दिसंबर (संजीव) :  पंजाब कांग्रेस में भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है। गुरदासपुर के कादियां से कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, संगरूर से पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पूर्व अकाली विधायक गुरतेज सिंह घुडिय़ाना भी शामिल हुए है।
सबका दिल्ली में भाजपा के पंजाब चुनाव इंचार्ज गजेंद्र शेखावत ने स्वागत किया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने फतेहजंग के हक में रैली की थी। इसमें फतेहजंग को जिताने की अपील की गई थी। भाजपा में शामिल होने वालों में फतेहजंग बाजवा चर्चित चेहरा हैं, कयोंकि वह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। फतेहजंग बाजवा कादियां से दूसरी बार चुनाव लडऩे के दावेदार थे, लेकिन अचानक उनके बड़े भाई प्रताप बाजवा ने वहां से दावेदारी ठोक दी। प्रताप बाजवा ने यह भी कहा था कि उनकी हाईकमान से बात हो गई है। इसलिए वह तो चुनाव लड़ेंगे। भाई बाजवा के बारे में प्रताप ने कहा कि वह कहां से लड़ेंगे, इसके बारे में परमात्मा जाने। जिसके बाद फतेहजंग ने कांग्रेस छोडऩे की तैयारी कर ली। फतेहजंग बाजवा कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं। उनको पंजाब के माझा इलाके का कद्दावर नेता माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार में मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के साथ उनका टकराव चल रहा था। वह डिप्टी ष्टरू सुखजिंदर रंधावा से भी नाराज थे। असल में जब फतेहजंग बाजवा के बेटे को कैप्टन सरकार में सरकारी नौकरी मिली तो रंधावा ने विरोध किया। हालांकि, कैप्टन के हटने के बाद रंधावा के दामाद तरुणवीर लहल को एडिशनल एडवोकेट जनरल बना दिया गया।
भाजपा में शामिल होने के बाद फतेहजंग सिंह बाजवा व बलविंदर सिहं लाडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिन्द मोदी जी ने जिस तरह से देश को विश्वस्तर पर विकासशील व उन्नत देशों में शुमार करवाया है इससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए दिन रात यत्नशील रहेंगे।