Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के तहत कोई भी दुकानदार जो खाना या पेय पदार्थ बेचता है वह तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकता : स्वास्थ्य निरीक्षक राजिन्दर

तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के तहत कोई भी दुकानदार जो खाना या पेय पदार्थ बेचता है वह तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकता : स्वास्थ्य निरीक्षक राजिन्दर

तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के तहत कोई भी दुकानदार जो खाना या पेय पदार्थ बेचता है वह तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकता : स्वास्थ्य निरीक्षक राजिन्दर

पठानकोट 12 अप्रैल (अविनाश शर्मा) सिविल सर्जन डॉ. रुबिन्दर कौर एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. मुक्ता गोतम के आदेश पर सिविल सर्जन कार्यालय के हैल्थ इंस्पेक्टर , स्वास्थ्य केन्द्र घरोटा की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, बुंगल बंधानी ने शाहपुर चौक पठानकोट, ग्राम जसवाली , ग्राम हरियाल ,धूम्रपान करने वालों व बेचने वालों के चालान काटे ओर तंबाकू युक्त पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश शर्मा एवं राजिन्दर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में बताया कि आज बंगाल बधानी, घरोटा एवं पठानकोट सहित लगभग 21 चालान काटे गए तथा 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया ।. उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के तहत कोई भी दुकानदार जो खाना-पीने की वस्तु बेचता है, तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकता, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक, 18 साल से कम आयु के व्यक्ति के सिगरेट,तंबाकू उत्पाद बेचने या खरीदने पर पाबंदी , किसी भी शैक्षणिक संस्थान की बाहरी दीवार के 100 गज के भीतर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य चेतावनी के बिना सिगरेट और अन्य तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध, खुली सिगरेट, आदि बेचने पर प्रतिबंध । उल्लंघन करने वालों पर विभिन्न धाराओं के तहत 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का मुख्य उद्देश्य लोगों में तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करना है न कि चालान काटकर पैसे जमा करना है क्योंकि किसी भी तंबाकू उत्पाद के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक गुरमुख सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक जसविंदर सिंह, जगन नाथ, राजकुमार, रामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.।