Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कारगिल विजय दिवस पर वाल वाटिका स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि व शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

कारगिल विजय दिवस पर वाल वाटिका स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि व शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

कारगिल विजय दिवस पर वाल वाटिका स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि व शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

गढदीवाला 26 जुलाई (चौधरी / योगेश गुप्ता ) : बाल वाटिका स्कूल फतेहपुर में कारगिल विजय दिवस समारोह करवाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड कैप्टन कुलदीप सिंह ने की और ठाकुर नरेश डडवाल अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन सेल की देख रेख में हुआ। इस समारोह में विशेष तौर पर ऊंची बस्सी से कमांडेंट के.सिंह और उनके साथ फोज के अधिकारी और ठाकुर सतवीर सिंह राष्ट्रीय नेता राजपूत और नायब तहसीलदार गढ़दीवाला लवदीप सिंह और एसएचओ गढ़दीवाला प्रदीप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस समारोह में सबसे पहले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किए। मंच संचालन समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास ने किया और उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कंडी क्षेत्र गढ़दीवाला के साथ-साथ लगते गांव में आर्मी स्कूल स्थापित किया जाए ताकि हमारे बच्चों को शुरू से ही आर्मी में जाने का जो सपना है उस सपने को पूरा करने के लिए जब आर्मी स्कूल में पढ़ाई करेंगे तो उनको आर्मी में जाने के लिए काफी सहायता मिलेगी। इस मौके ठाकुर नरेश डडवाल ने मांग करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में जल्द से जल्द आर्मी कैंटीन और ईसीएच स्थापित किया जाए ताकि आने वाले समय में पूर्व सैनिकों को कैंटीन सुविधा और स्वास्थ्य प्रति राहत मिल सके। ठाकुर सतवीर सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र में अधिकतर परिवारों के सदस्य आर्मी में है और भविष्य में भी आर्मी में जाने की चाहत रखते हैं और हमारे क्षेत्र के पूर्व समय में देश की रक्षा करने के लिए के जांबाज सिपाही से लेकर ऑफिसर ने भी शहादत दी है और हमारे क्षेत्र के सिपाही से लेकर अफसर तक बने हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गढ़दीवाला लवदीप सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि जो मेरे अधिकार क्षेत्र में कोई भी समस्या है उसके समाधान के लिए मैं पूर्ण प्रयास करूंगा कमांडेंट साहब ने अपने संबोधन में कहा आज मुझे बहुत खुशी हुई है कि मैं इस कारगिल विजय दिवस समारोह में आया हूं और देखा कि इस क्षेत्र के हर व्यक्ति की यही सोच है कि हमारा देश हर प्रकार से आगे बढ़े और उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाया कि जो मेरा अधिकार क्षेत्र है उक्त मांगों को पूरा करने के लिए मैं हर संभव सहायता करूंगा। कमांडेंट के.सिंह ठाकुर नरेश डडवाल,ठाकुर सतवीर सिंह और सभी ने मिलकर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया और फिर ठाकुर नरेश डडवाल रिटायर्ड कैप्टन कुलदीप सिंह ठाकुर सतवीर सिंह ने संयुक्त कमांडेंट के.सिंह को सम्मानित किया और ठाकुर नरेश डडवाल रिटायर्ड कैप्टन कुलदीप सिंह और उनकी सारी टीम ने सभी मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन बलकार सिंह,तकदीर सिंह, शिव सिंह,आत्मस्वरूप,तरसेम सिंह, बलकार सिंह, कुलवंत सिंह तालव,हरबिलास सिंह, रणजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति हाजिर थे।

फोटो : समागम दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए मुख्य अतिथि कमांडेंट के. सिंह, ठाकुर नरेश डडवाल, दुष्यंत मिन्हास ठाकुर सतवीर सिंह, उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य।