टांडा / दसूहा 8 फरवरी (चौधरी)
विधायक जसवीर सिंह राजा ने खेलों का किया उद्घाटन और विजेताओं को किए पुरस्कार वितरित
: युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस होशियारपुर द्वारा आयोजित खेलों की श्रृंखला के तहत आज टांडा में फुटबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं स्कूल ऑफ एमीनस टांडा के मैदान में आयोजित की गईं।
जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देशों के तहत डीएसपी सब-डिवीजन टांडा हरजीत सिंह रंधावा और एसएचओ टांडा गुरविंदर जीत सिंह नागरा की देखरेख में इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और हलका विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा ने किया। इस मौके पर उन्होंने जिला पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल जहां हमारे शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, वहीं पूरी लगन और मेहनत के साथ खेलों में भाग लेकर हम नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों को त्याग कर अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। खेल के माध्यम से हम राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर डीएसपी सब डिवीजन टांडा हरजीत सिंह रंधावा ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित ओपन बास्केटबॉल मैच के दौरान टांडा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने गढ़दीवाला स्पोर्ट्स क्लब को 43-21 से हराया और फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान टांडा टीम ने खुनखुना की टीम के बराबर रहे मुकाबले में पेनल्टी कार्नर के दौरान टांडा की टीम ने 3-2 से विजेता रही। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष केशव सिंह सैनी,नगर अध्यक्ष जगजीवन जग्गी, ईओ राम प्रकाश टांडा,प्रिंसिपल राजेश कुमार, सुखविंदर सिंह अरोड़ा, गोल्डी वर्मा,दीपक भील, बब्लू मदान, लखविंदर सिंह सेठी, कमल धीर,एम.ई कुलदीप सिंह घुम्मन, प्रदीप विरली, कोच बृज मोहन शर्मा, कोच कुलवंत सिंह, हरविंदर सिंह कलोटी, विकास मदान, हरदीप खख, अतवर सिंह पलाचक, सुखबीर सिंह, लेख राज, अनिल गोरा, राजन सोंधी, बलवीर सिंह बीरा,चरणवीर सिंह चेरी .भी मौजूद थे।
फोटो : डीएसपी हरजीत सिंह रंधावा, गुरविंदर जीत सिंह नागरा और अन्य के साथ पुलिस गेम्स का उद्घाटन करते विधायक जसवीर सिंह राजा








