पठानकोट(तरूण/रोहित)
अमर शहीद सरदार बेअंत सिंह को श्रद्धापूर्वक दी गई श्रद्धांजलि : बिन्नी वर्मा
1,सितंबर : शिवसेना बाला साहब ठाकरे पंजाब महासचिव युवा सेना बिन्नी वर्मा ने प्रेस को बयान देते हुए कहा 31 अगस्त को कभी भी भुला नहीं जा सकता।इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह शहीदी दिवस है जिसे सभी शिवसैनिकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की बिन्नी वर्मा ने कहा पंजाब की अमन शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद सरदार बेअंत सिंह जी का बलिदान दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया इस श्रद्धांजलि समारोह में पंजाब महासचिव जोगिंदर जग्गी आईटी सेल जिला प्रधान अजय बब्बर जिला प्रभारी अंकुश काकड़िया व्यापार मंडल प्रधान अमित वर्मा पंजाब वाइस प्रधान बलवीर सिंह मौजूद हुए।इस दौरान बिन्नी वर्मा ने कहा पंजाब की अमन शांति के लिए जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आंतकवाद का सफाया किया शिवसेना बालासाहेब ठाकरे अमर शहीद सरदार बेअंत सिंह जी को शहादत को कभी भी नहीं भुल सकती जिन्होंने खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादियों को जड़ से खत्म करके पंजाब में जो अमन शांति बहाल की जिसके लिए उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी ऐसे वीरों को शिवसेना बाला साहब ठाकरे श्रद्धा सुमन और नमन करती है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह का जन्म पटियाला में 17 फरवरी 1922 में हुआ और इन्होंने लोहार में शिक्षा प्राप्त की और वह 1992 से 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे इन्होंने पंजाब में गरम ख्याली खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों का सफाया कर दिया तो आंतकवादी इन्हें जान से मारने के मंसूबे बनाने लगे चंडीगढ़ में इनकी कार में खालिस्तानी आतंकवादियों ने बम लगाकर इनकी कार को उड़ा दिया वह दिन पंजाब के लिए बहुत ही दुख वाला दिन था, 31 अगस्त 1995 को उन्होंने पंजाब की अमन शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली इस बम कांड के मास्टरमाइंड जगतार सिंह हवारा बलवंत सिंह राजोआना जिसको अदालत द्वारा फांसी की सजा दी गई थी लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों की सिफारिश पर उसकी सजा उम्र कैद में बदल दी गई। बिन्नी वर्मा ने कहा अमर शहीद सरदार बेअंत सिंह के हत्यारों को 31 अगस्त को फांसी दी जाए यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी अमर शहीद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के हत्यारों को जब तक फांसी की सजा नहीं होती तब तक हम चैन की नींद नहीं सोने वाले जल्द ही बलवंत सिंह राजोआना जगतार सिंह हवारा की फांसी को सजा को बरकरार रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान जारी किया जाएगा।इस मौके पर छोटू ठाकुर, बलवीर सिंह,राजकुमार,अजय बब्बर,अंकुश काकड़िया,इंदर मोहित,सांबा,मनीष पंडित रोहित वर्मा,बबलू वर्मा आदि मौजूद थे।








