गढ़दीवाला :(योगेश गुप्ता) श्री चिन्तपूर्णी लंगर कमेटी रजि गढ़दीवाला द्वारा शहर वासियों के सहयोग से माता चिन्तपूर्णी जी के दरबार जलो की बड में तीन दिवसीय विशाल लंगर यात्रियों के लिए लगाया गया । जिसमें श्रद्धालुओं के अनेक प्रकार के लंगर वरताये गए । जिसमे विशेष तौर पर आप जिला यूथ प्रधान चौधरी राजविंदर राजा,लखविंदर लक्खी,ललित कपिला (कुंद्रा ज्वेलर्स वाले),डॉ संजीव शर्मा,ललित शर्मा,बलदेव कृष्ण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित हुए । इस लंगर दौरान 23 अगस्त को महामाई जी की चोंकि गुरमीत गैरे एंड पार्टी टांडे वालों द्वारा की गई । जिसमें माता रानी की अनेक भेटे गाकर श्रद्धालुओं को उन्होंने गुरु चरणों के साथ जोड़ा । इस मौके पर कमेटी सदस्य अशोक कुमार अशोका,पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता (राजू), राकेश सपरा बिट्टू,कस्तूरी लाल सपरा,मास्टर गुलजार सिंह,योगेश सपरा,नरिंदर राजपूत सोनू,हेमंत गुप्ता,सचिन सपरा,विशाल शर्मा,सोढ़ी आदि कमेटी सदस्य व शहर निवासी व श्रद्धालु उपस्थित थे ।
गढ़दीवाला..श्री चिंतपूर्णी लंगर कमेटी द्वारा जलो की बढ़ में तीन दिवसीय 12वां वार्षिक लंगर श्रद्धापूर्वक सम्पन्न
- Post published:August 25, 2023








