पठानकोट (तरूण/रोहित)
ऑल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के सदस्यों ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाएं जाने की कड़े शब्दों में की निंदा
12,सितम्बर / पठानकोट के निकटवर्ती गांव जैनी में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की हुई,घटना के संबंध में आज ऑल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के जिलाध्यक्ष भाई वचित्र सिंह अपने साथियों व सिख नौजवानों सहित पीडि़त परिवार से मिलने हेतु पहुंचे।जहां फैडरेशन सदस्यों ने धर्म परिवर्तन की सख्त शब्दों में निंदा की।परिवार की ओर से आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करवाकर धारा 295 तहत प्रशासन द्वारा कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है।भाई वचित्र सिंह ने कहा कि काफी लम्बे समय से कुछ नकली पास्टरों द्वारा गुमराह पूर्ण प्रचार किया जा रहा है।नकली ईसाईयों व पास्टरों द्वारा गांव-गांव जाकर भोले भाले गरीब परिवारों को बहलाकर झूठ बोलकर व लालच देकर जबदस्ती धर्म परिवर्तन कर देते है।मरे हुए लोगों को जिंदा करने के दावे तक करते जा रहे है। व्हीलचेयर पर आए लोगों को सोची समझी प्लानिंग से व्हीलचेयर से उठाकर चलने फिरने लगा देते है।सारी प्लानिंग पहले की होती है,ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक करने की बाते करते है। उन्होंने कहा कि यदि यह पास्टर इतने ही शक्तिवान है तो अस्पतालों में जाकर लोगों को ठीक क्यों नहीं करते।जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से मर रही थी,तब यह पास्टर कहां गए हुए थे,तब इन्होंने लोगों को कोरोना महामारी से क्यों नही बचाया।उन्होंने कहा किफैडरेशन ऐसे पास्टरों की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा चेतावनी देती है कि वह अपने इन पाखंड को बंद कर दें अन्यथा जत्थेबंदी अपने स्तर पर इनके पाखंड को बंद करवाएगी।इस अवसर पर पठानकोट प्रधान कर्मजीत सिंह,जसवीर सिंह,अर्जुन खालसा,लखविन्द्र सिंह,मान सिंह,जसवंत सिंह कोठी आदि उपस्थित थे।








