स्वास्थ्य विभाग ने 9 लोगों के चालान काटकर जुर्माना किया वसूल
पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ) : स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सिविल सर्जन डॉ रबिद्र कौर , एस एम ओ डॉ रविकांत सीनियर मेडिकल अफसर नरोट जैमल सिंह के आदेशों पर आज गांव कोलियां और कथलोर में खुले में तंबाकू बेचने और कोटपा एक्ट की उल्लंघन करने पर 9 लोगों के चालान काट 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। संबंधी जानकारी देते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर रजिंदर भगत ने इस संबंधी दुकानदारों को जागरूक किया गया तथा कहा गया कि 18 साल से कम आयु के लोगों को तंबाकू की बिक्री ना करें, सिगरेट को खुले रुप में ना बेचे, तंबाकू से होने वाले नुकसान संबंधी बैनर लगाकर रखें। वही उन्होंने लोगों को तंबाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर तथा अन्य गंभीर रोग हो सकते हैं इसलिए तंबाकू का प्रयोग ना करें। इस मौके गुलाब सिंह, दलजीत सिंह, शेर सिंह, भूपिंदर सिंह, सुनील कुमार, शक्ति गोपाल मौजूद थे।








