Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing हजूर महाराज दर्शन दास जी का जन्म दिवस समारोह 6 से 8 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है : बाबा सुरजीत सिंह

हजूर महाराज दर्शन दास जी का जन्म दिवस समारोह 6 से 8 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है : बाबा सुरजीत सिंह

बटाला( अविनाश शर्मा)

4 दिसंबर : हजूर महाराज दर्शन दस जी का जन्म दिवस समागम हर वर्ष की तरह 6 से 8 दिसम्बर तक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय सचखंड नानक धाम जालंधर-अमृतसर बाईपास रोड पर की गई एक प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते हुए बाबा सुरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महाराज दर्शन दास जी ने सदासंगत को परमात्मा की भक्ति करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि महाराज जी ने हमेशा यह संदेश दिया कि हमें समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने अपना सारा जीवन भी संगत और लोगों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने बताया कि जन्म दिवस समागम में गद्दी नशीन संत त्रिलोचन दास जी अपने सत्संग और कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान गरीब लोगों को कंबल और जरूरी सामान भी वितरित किया जाएगा, देश विदेशों से संगत जन्म दिवस समागम में पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि संगतों के रहने और लंगर का विशेष प्रबंध किया गया है और संगतों को मैडीकल की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने संगतों को अपील की कि वह इन समागमों में पहुंचकर महाराज दर्शन दास जी का आर्शीवाद प्राप्त करें। इस अवसर पर बाबा चरणजीत सिंह, दास दीपक, दास हरप्रीत, दास सतनाम, दास अनिल खुराना, दास परमजीत तलवार, दास सुनील चंगा, दास साबी, दास सोनू, दास हैपी, दास बोबी, दास अश्विनी, दास रिम्पी, दास रजिन्द्र, दास कांती, दास मोहनजीत, दास मनिन्द्र आदि उपस्थित थे।