विद्यायक राजा गिल्ल के नेतृत्व में गढ़दीवाला वासी हुए पंजाब की अमीर विरासत से रुबरु
मुख्यमंत्री की ओर से झांकियों को पंजाब वासियों के रुबरु करने का प्रयास बेहद प्रशंसनीयः चौधरी राजा
गढ़दीवाला :(योगेश गुप्ता, चौधरी) देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान नारी शक्ति व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करती झांकियां का आज देर सांय गढ़दीवाला पहुंचने पर शहीद मेन रोड गढ़दिवला पर विधयाक हल्का टांडा जसवीर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ गढ़दिवला में जोरदार स्वागत किया गया। पंजाब सरकार की ओर से विशेष तौर पर तैयार करवाई इन झांकियों में जलियांवाले बाग की घटना, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, बाबा सोहन सिंह भकना, लाला लाजपतराय, शहीद सुखदेव, लाला हरदयाल, सरदार अजीत सिंह, बाबा खडक सिंह, मदन लाल ढींगरा, डा. दीवान सिंह कालेपानी जैसी महान शख्सियतों की कुबार्नी व कामागाटा मारु की घटना को दिखाया गया है। इसी तरह दूसरी झांकी के माध्यम से नारी सशक्तिकरण (माई भागो की शूरवीरता) व माई भागो आडं फोर्सिज प्रैपरेट्री इंस्टीच्यूट फार गर्ल्ड द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को दशार्या गया है। इसी तरह तीसरे झांकी के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत व संस्कृति की एक झलक पेश की गई है। इस दौरान आप नेताओं ने कहा के मुख्यमंत्री द्वारा भेजी झाकियों को पंजाब वासियों के रुबरु करने के लिए किया गया यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है। वर्णनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से इन झांकियों को प्रदेश के कोने-कोने में दिखाने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद यह झांकियों शहीद भगत सिंह नगर जिले से 6 फरवरी को देर सांय गढ़शंकर के माध्यम से होशियारपुर जिले की सीमा में दाखिल हुई, जहां गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी के नेतृत्व में इसका शानदार स्वागत किया गया। जिसके बाद आज यह गढ़दीवाला पहुची । इस मौके पर आप जिला यूथ अध्य्क्ष चौधरी राजविंदर राजा, नम्बरदार व आप नेता मास्टर रशपाल सिंह,आप नेता कुलदीप सिंह मिंटू,केशव सैनी,पार्षद सुदेश कुमार टोनी,करनैल सिंह कलसी,नायब तहसीलदार लखविंदर सिंह,आप नेता हरभजन सिंह धट,गुरदावर मनप्रीत सिंह,सीएफ तृप्ता देवी आदि आप नेता उपस्थित थे ।








