Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री विश्वकर्मा मन्दिर मेें धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव

श्री विश्वकर्मा मन्दिर मेें धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव

फगवाड़ा (लाली दादर )

* अस्पताल में आपातकाल कक्ष का निर्माण जारी : बलवंत राय

3 फरवरी : श्री विश्वकर्मा धीमान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में भगवान श्री विश्वकर्मा महाराज का जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान एवं समस्त सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा महापुराण का पाठ एवं हवन यज्ञ किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जतिंद्रसिंह मठारू यू.के थे। ध्वजारोहण की रस्म ठेकेदार भुपिन्द्र सिंह झंडू भुल्लाराई ने निभाई। सभा के अध्यक्ष बलवंत राय धीमान एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्यों को सरोपा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने मन्दिर के संस्थापक पंडित नत्थूराम जी धीमान की प्रतिमा को पुष्पमाला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गायक कलाकारों की ओर से बाबा विश्वकर्मा जी की महिमा का सुन्दर गुणगान किया गया। लंगर की सेवा गुप्ता पैकर्स (गुप्ता परिवार) की ओर से निभाई गई। अध्यक्ष बलवंत राय धीमान ने बताया कि संगत की मांग के अनुसार श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट रजि. फगवाड़ा में जल्द ही 50 बिस्तरों वाला 24 घंटे का आपातकालीन वार्ड शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा दानदाताओं से मानवता की सेवा को समर्पित इस अस्पताल के विकास में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जूतला, कैशियर अरुण रूपराय, सूरज धीमान, गुरमुख सिंह नामधारी, बख्शीश राम धीमान, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, विक्रमजीत चग्गर, अशोक धीमान, इंद्रजीत सिंह मठाडू, नरेंद्र सिंह भच्चू, रविंदर सिंह पनेसर, धीरज धीमान, सुखवंत सिंह घटोरा, तरलोक सिंह भोगल, नछतर सिंह लाल, अमोलक झीता, राजिंदर सिंह रूपराय, सुभाष धीमान, जगदेव सिंह कुंदी, नरिंदर सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, अश्विनी कुमार धीमान, रीत प्रीत पाल सिंह भमरा, हरजीत सिंह भमरा, पलविंद्र सिंह विर्दी सहित अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में अपराह्न 3 बजे आरती और शांति मंत्रोच्चारण के साथ समागम का समापन हुआ। मंच संचालन प्रदीप धीमान द्वारा बाखूबी किया गया।