फगवाड़ा (लाली दादर)
* पत्थरबाजों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : गुरदीप सैनी
1 अप्रैल : गुजरात के वडोदरा तथा पश्चिम बंगाल सहित कुछ अन्य जगहों पर श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को शिव सेना (उद्धव ठाकरे) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आज यहां वार्तालाप में शिव सेना की यूथ इकाई युवा विंग के पंजाब उप प्रधान रुपेश धीर ने कहा कि भगवान राम इस देश के रोम-रोम में बसते हैं लेकिन बड़े दुख की बात है कि भगवान राम से नफरत करने वाली ताकते मुगलकाल के खात्मे के सैंकड़ों साल बाद भी देश में सक्रिय हैं जो आपसी भाईचारे में दरार डालने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना देश के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है लेकिन कहीं भी बहुसंख्यक हिन्दू समाज ने किसी तरह का खलल पैदा करने की कोशिश नहीं की लेकिन जैसे ही श्री रामनवमी उत्सव का उल्लास शुरु हुआ तो पथराव जैसी अति निंदनीय घटनाओं को अंजाम दिया गया जिससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बसते सौ करोड़ से अधिक हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। रुपेश धीर ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बंगाल में शोभायात्रा के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद वहां की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी द्वारा हिन्दू समाज को ही कटघरे में खड़ा करने वाली बयानबाजी पर घोर आपत्ति जताई व सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे शिव सेना (उद्धव) गुट के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने भी पथराव और आगजनी की घटनाओं की निंदा करते हुए संबंधित राज्यों की सरकारों से पुरजोर मांग कर कहा कि आपसी सद्भावन बिगाडऩे वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटनाओं की पुनर्विृति न हो।
तस्वीर : रुपेश धीर+गुरदीप सैनी








