फगवाड़ा (लाली दादर)
* गुरदीप सैनी ने युवाओं से किया नशे त्यागने का आह्वान
* शहर में भगवा मार्च निकाल कर जागृत की राष्ट्रप्रेम की भावना
28 सितंबर : शिव सेना (यूबीटी) की ओर से आज शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिन के अवसर पर शहर में भगवा यात्रा निकाल कर युवाओं को नशे त्याग कर राष्ट्र के प्रति अपने कत्र्वय को निभाने का संदेश दिया गया। इससे पहले सिटी प्रधान रमन शर्मा के नेतृत्व में समूह शिव सैनिक श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर जीटी रोड फगवाड़ा में एकत्रित हुए और शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। रैली को रवाना करने के लिये शिव सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल एवं प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि इस भगवा रैली का उद्देश्य उन युवाओं को राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित होने के लिये प्रेरित करना है जो नशे के आदी होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इन्द्रजीत करवल ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान भारतवासी कभी भुला नहीं सकते। भगत सिंह ने जिस अल्प आयु में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया उस आयु में आज के युवाओं को एक हजार साल की गुलामी के दौरान देशवासियों पर हुए अत्याचार का पता भी नहीं होता। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार से फगवाड़ा में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की। करवल तथा गुरदीप सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर काम करने का दावा करने वाली भगवंत मान सरकार को चाहिये कि न सिर्फ फगवाड़ा बल्कि प्रदेश के हर शहर और हर गांव में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगवाये ताकि युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती रहे। यह मोटरसाईकल रैली शहर के प्रमुख बाजारों में से होकर वापिस मन्दिर परिसर में समाप्त हुई। बाजार में पुष्पवर्षा के साथ दुकानदारों ने रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर बब्बू चोपड़ा, दिनेश बांसल युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश धीर, बलजीत सिंह भुल्लाराइ, डैनी धीर, अश्वनी शर्मा, विनय कश्यप, शिवम जोंटी, कमल गंगड़, बूटा चाचोकी, दिलबर बिल्ला, हैरी, दीपा गोबिंदपुरा, वरुण मल्होत्रा, चैरी, शालू, चरणजीत सिंह, माणिक चंद, विनी कश्यप, बब्बी गोस्वामी, युवराज धीर, विनोद गुप्ता, रजत अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।








