Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पतंजलि योगपीठ एवं राजीव दिक्षित गौशाला दसूूहा की ओर से मनाया गया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

पतंजलि योगपीठ एवं राजीव दिक्षित गौशाला दसूूहा की ओर से मनाया गया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

पतंजलि योगपीठ एवं राजीव दिक्षित गौशाला दसूूहा की ओर से मनाया गया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विधायक दसूूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ज्योति प्रज्जवलित करके की योग दिवस की शुरुआत

दसूूहा 21 जून (चौधरी ) :  जहां पूरे संसार में आज विश्व योग दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं दसूहा में आज बाबा बर्फानी लंगर हाल दसूूहा में आज पतंजलि योग समिति एवं दि ग्रेट राजीव भाई दिक्षित गौशाला दसूूहा की ओर से बाऊ अरुण कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज बाबा बर्फानी लंगर हाल दसूूहा में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । सर्व प्रथम इस अवसर पर लंगर हाल में हवन यज्ञ किया गया । एवं हवन यज्ञ के बाद उपरांत पतंजलि योगपीठ एवं श्री राजीव भाई दिक्षित गौशाला दसूूहा के संचालक बाऊ अरुण कुमार शर्मा ने योग दिवस की सभी को बधाई दी । जबकि इस अवसर पर विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास,भगवान बाल्मिक शक्ति सेना पंजाब के प्रधान एडवोकेट अजय कुमार थापर,चौधरी कुमार सैनी , राजन थापर,डीएसपी दसूूहा रणजीत सिंह बदेशा,प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया,श्रीमति रजनी कौशल,एमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश रंजन के अलावा गणमान्य व्यक्तियों ने ज्योति प्रज्वलित करके योग दिवस की शुरुआत की । इस अवसर पर स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका प्रोफेसर गुरमीत सिंह ने बखूबी की।जबकि योगा आसन करने आए सभी भाई बहनों को बड़ी कुशलता पूर्वक एवं पूरी सरलता से योगासन प्रोफेसर गिरीश शर्मा जी ने करवाए । इस अवसर पर प्रोफेसर गिरीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जो योग करता है वह हमेशा निरोग रहता है । उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व संत महात्मा योग के बल पर अपने शरीर में चुस्ती एवं स्फूर्ति कायम रखते थे । एवं उनके पास कोई भी बीमारी नहीं फटकती थी । क्योंकि वह योग को प्राथमिकता देते थे । एवं अपनी शरीरों में तंदुरुस्ती रखते थे । इस अवसर पर बाबू अरुण कुमार शर्मा ने आने वाली पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि अपनी अच्छी सेहत का ख्याल रखें । नशों से दूर रहें ।एवं अपनी तंदुरुस्ती के लिए योगासन सुबह शाम करते रहे । जिससे उनमें तंदुरुस्ती एवं स्फूर्ति भरी रहेगी । इस अवसर पर पतंजलि योग समिति एवं दी ग्रेट राजीव भाई दिक्षित गौशाला की ओर से दूध , बिस्किट एवं का लंगर प्रसाद बड़ी श्रद्धा के साथ योग स्थल पर पहुंचे भाई बहनों के लिए किया गया था।इस अवसर पर एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण विधायक दसूूहा ने योग स्थल पर पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों एवं सभी भाई बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।एवं सभी को योगासन करते रहने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर जोगिंदर लाल शर्मा,ठाकुर भरत सिंह,अमोलक सिंह हुंदल,पम्मा पेंटर,ठाकुर विजय सिंह, ठाकुर विवेक सिंह रिंका,अमरप्रीत सिंह,संतोख कुमार , मास्टर जगमोहन शर्मा,सतीश कालिया,प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया,पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा,नीलम शर्मा,ठाकुर हरजीत सिंह,विजय कुमार पप्पी,अरुण कुमार शर्मा मोती नगर वाले के इलावा अन्य उपस्थित थे ।