श्रद्धालुओं के लिए भविन्न स्थानों पर लगाए गए लंगर
दशहरे के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री राम विवाह बारात धूमधाम से निकाली गईं
गढ़दीवाला 20 अक्टूबर (योगेश गुप्ता,चौधरी) : श्री रामलीला कमेटी रजि गढ़दीवाला की तरफ से शहर निवासियों के सहयोग से करवाये जा दशहरे मेले के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री राम विवाह बारात धूमधाम से निकाली गईं। जिसमे सबसे पहले श्री देवी मंदिर में श्री राम जी के सुरमा डालने की रस्म अदा की गई । इस उपरांत राम जी की बारात बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से मंदिर से आरम्भ होती हुई मेन बाजार,मेन रोड व शहर की सभी बाजारों,मोहल्लों से गुजरते हुई रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई । इस दौरान श्रद्धालुओं की तरफ से बारात में आये लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक व अन्य तरह तरह के लंगर लगाए गए । इस मौके पर भगवान श्री राम,लक्ष्मण,जानकीजी,शत्रुघ्न,हनुमान जी व अन्य सुंदर झाकियां भी सजाई गई व बाहर से आई झांकियों द्वारा भिविन्न प्रकार की लीलाये लोगों को दिखाई गई । इस विशेष तोर पर पूर्व चेयरमैन एससी कमीशन विजय सांपला विशेष तौर पर उपस्थित हुए इसी तरह हल्का विधायक की तरह से आप पार्टी के नेतागण जिसमे चौधरी राजविंदर राजा,मास्टर रशपाल सिंह,रेशम सिंह,कुलदीप सिह मिंटू,महंत आदि द्वारा शिरकत की गई व भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनको कमेटी द्वारा सन्मानित भी किया गया । इस मौके पर छोटे बच्चो के सरूप भी सजाए गए । अंत में दशहरा ग्राउंड में विवाह रस्म अदा की गई व बारातियों के लिए श्रद्धालु अजय गोगना की तरफ से व्यंजन आदि बांटे गए । इस मोके पर नंद लाल गोगना,डॉ सुखदेव शर्मा,हरभजन धट,पार्षद सुदेश टोनी,डॉ संजीव शर्मा,बलदेव कृष्ण गुप्ता,पवन गुप्ता,विनय सेठ,करनैल कलसी,हर्ष सेठ,अजय गोगना आदि शहरवासी बारात में शामिल हुए । । इस दौरान कमेटी चेयरमैन चौधरी राजविंदर सिंह राजा ,कमेटी अद्यक्ष योगेश सपरा,नंद लाल गोगना,राजू गुप्ता,सुशील झा,राहुल भार्गव,पंकज सैनी,गगन कौशल,कनिष्क कपिला,शिवम सेठ,विवेक गुप्ता,योगेश अग्रवाल,गोपाल ऐरी,नितिन पूरी,राहुल सेठ,धरमिंदर झा,नवजोत सिंह नवी,गगनदिप ,कार्तिक शर्मा,गौतम वर्मा,राजवीर राजू,नितिन कुमार,पंकज वर्मा,अज्जू तलवाड़ व बदरंग दल के सदस्य,राहुल सेठ,धरमिंदर झा,रमाकांत शर्मा,रोहित पंडित,विनय रूपोवलिया,सोहन सिंह सोड़ी,राहुल भार्गव,सुशील झा,कनिष्क कपिला,हर्ष सेठ,गोपाल ऐरी,पंकज सैनी,नरिंदर राजपूत,प्रथम सेठ,राकेश सपरा,हेमंत गुप्ता,विशाल शर्मा, आदि कमेटी सद्स्यों द्वारा बारात को चार चांद लगाए गए ।








