पठानकोट/ भोआ (ब्यूरो रिपोर्ट)
विधानसभा क्षेत्र भोआ से हजारों की संख्या में भारत जोड़ यात्रा में शामिल होंगे भोआ क्षेत्रवासी -पूर्व विधायक जोगिंदर पाल
17, जनवरी : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नरोट जयमल सिंह, मुट्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन ठाकुर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई,जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक जोगिंदर पाल शामिल हुए।इस अवसर पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जहां इस यात्रा का स्वागत करने और यात्रा के दौरान होने वाली महारैली को ऐतिहासिक यात्रा लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचने का अनुमान दिया।तो वहीं उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी और देश के कोने-कोने से बड़े नेता व पंजाब के बड़े नेता इस रैली में पहुंचने वाले हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया जाना है वहीं उनके द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा भी बनना है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी बड़े कांग्रेसी नेता की ओर से ऐसी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें देश के कोने-कोने से लोग बड़ी संख्या में जुटे रहे हैं और यह यात्रा आने वाले समय में इतिहास बदलेगी। जो लोग इस यात्रा पर आज उंगली उठा रहे हैं वही लोग आने वाले समय में अपने दांतो के नीचे उंगली दबाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जो हालात देश के हैं उससे हर एक व्यक्ति भलीभांति परिचित है क्योंकि देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर कोई भी केंद्र सरकार पर जा राज्य सरकार पर किसी भी तरह का कोई भी उंगली नहीं उठा रहा क्योंकि जो लोग कांग्रेस की सरकार के दौरान महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ी-बड़ी धरने लगाया करते थे आज वही लोग सत्ता में बैठकर सत्ता का नशा भोग रहे हैं उन्हें महंगाई और बेरोजगारी से कुछ भी लेना देना नहीं लिहाजा देश में परिवर्तन लाने के लिए जो राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस तरह से जातिवाद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजनीति की जा रही है उस भेदभाव को खत्म करना और आपसी भाईचारे का संदेश लिए यह यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के क्षेत्र भोआ से हजारों की संख्या में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ता लोग शामिल होंगे।वहीं इसके अलावा गांव सुंदर चक्र, बनीलोधी अन्य में गावो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गईइस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता नंबरदार दीपू ठाकुर, ब्लॉक समिति मेंबर मदन गोपाल, सरपंच सरवन कुमार,पार्षद निशू शर्मा,पार्षद जसपाल पार्षद,रेखा देवी पार्षद,सुभाष चंद्र डॉ. पंकज राय पार्षद उमेश सिंह ,पूर्व सरपंच ,गिनी कुमार, अशोक सूरी,सरपंच शकुंतला देवी, डॉ कुंदन, सरपंच भारत भूषण पूर्व सरपंच मलकीत सिंह बालकिशन गज्जू नंबरदार बालकृष्ण,सरपंच सुनील,राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।








