सुजानपुर 2 जनवरी (अविनाश शर्मा )
पुरानी पेंशन बहाल की जाए, अन्य राज्यों की तरह पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को 46% डीए दिया जाए
: पंजाब पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच रिसर्च सेंटर मलकपुर में कार्यकरणी की बैठक प्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष रूप से सरपरस्त राजिन्द्र धीमान शामिल हुए। जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए सरस्वती से आठ मैंबरी एडजेक्टिव कमेटी का गठन किया गया जिसमें द्वारका दास, महेंद्र पाल ,कौशल कुमार , अशोक कुमार, रोहिल, हरीश कुमार ,दीपक, शुभम ऑब्जेक्टिव कमेटी के सदस्य बनाएं वही पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्या का हल न करने को लेकर रोष व्यक्त किया गया इस संबंधी जानकारी देते हुए सीनियर नेता राजेंद्र धीमान , मनोहर लाल, राजिन्द्र कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की आबाज दबाना चाहती है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मसले हल नहीं किए जा रहे उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को डीए 46% दिया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को 38% डीए दिया जा रहा है वही पुरानी पेंशन लागू की जाए पे कमीशन का बकाया नहीं दिया जा रहा उन्होंने कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको असली अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी लिस्टमेंट डिपार्टमेंट ठेकेदारों 18000 वेतन दिया है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 11453 मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान किया जाए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों के साथ चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम 1972 रूल के मुताबिक लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया जनवरी 2016 से दिया जाए,8 प्रतिशत डीए कि किसते का बकाया दिया जाए , मेडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए, वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन फील्ड कर्मचारियों को टाइमस्केल , मृतक 110कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाए, वही दर्जा चार दर्जा, 3दर्ज कर्मचारियों को बिना टेस्ट तरक्की तरजवे के आधार पर दी जाए इस मौके पर ब्रांच प्रधान मनोहर लाल, स्टेट कमेटी नेता राजेंद्र कुमार, जिला महासचिव राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दलवीर कुमार, मेजर सिंह, राकेश, विजय, सोम राज,तनुज कुमार जरनैल सिंह, बंसीलाल, बोध राज, राजिन्द कुमार आदि उपस्थित थे ।








