Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब सरकार के सीएम भंगवत मान अपनी जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से….

पंजाब सरकार के सीएम भंगवत मान अपनी जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से….

पठानकोट(तरूण/रोहित)

पंजाब सरकार के सीएम भंगवत मान अपनी जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से हुये नाकामयाब साबित : नितिन महाजन

15,सितंबर : पंजाब में भंगवत मान की सरकार अपनी जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से नाकामयाब सिद्ध हो चुकी है यह बात आज भाजपा एन.आर.आई. सेल जनरल सेक्टरी पंजाब नितिन महाजन ने प्राइम पंजाब टाइमस के माध्यम से कही।नीतीन महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से नाकामयाब सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा ये वो ही आम आदमी पार्टी है जो खुद को आम आदमी की पार्टी बता सत्ता में आई है और उसी के कारण आज आम आदमी के लिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतें तक पूरी करनी भी बहुत कठिन होने लगी हैं उन्होंने कहा कि पहले तो यह लोग पंजाब में लोगों के साथ झूठे वादे करके पंजाब में सरकार बना चुके हैं और अब हिमाचल के चुनावों को देखकर वहां पर भी लोगों को झूठे वादों में लुभाने के प्रयासों में लगे हुए है।उन्होंने कहा परंतु सबसे पहले पंजाब सरकार पंजाब वासियों के साथ किए सभी वादे पूरे करें और अपने चुनावी मेनिफेस्टो में जो भी वादे लिखे थे उनको भी पूरा करें उन्होंने कहा कि यहां देखने वाली बात है की काफी जगह आम आदमी पार्टी के जो चेहरे हारे हुए हैं उनको भी आम आदमी पार्टी ऊंचे ऊंचे ओहदे से नवाजा जा रहा है और इसी के साथ साथ आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी के बारे में नहीं बल्कि खास आदमी के बारे में ही सोच रही है तो वहीं उनका यह प्रश्न भी है कि यह आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी कहां से हुई,जिनके राज में प्रतिदिन पंजाब में रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं तो वही माइनिंग को लेकर भी आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई भी पॉलिसी नहीं बनाई जा पा रही जिसके कारण इस समय क्रेशर इंडस्ट्री भी पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है और ना जाने इस इंडस्ट्री से जुड़े कितने ही लोग और इससे जुड़े अन्य कितने ही कारोबार इस समय बंद हो रहे हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी से और उम्मीद क्या की जा सकती है।