मनजोत सिंह तलवंडी व अन्य पर्मुखों ने विशेष तोर पर धार्मिक समारोह में प्रभु चरणों में हाजरी लगवायी राम भक्तों ने दिया निमन्त्रण
गढ़दीवाला :(योगेश गुप्ता) श्री अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी के मंदिर निर्माण की पवित्रप्राण प्रतिष्टा के संबंध में देशभर में निकाली जा रही अक्षत कलश निमंत्रण यात्रा कुछ दिनों से गढ़दीवाला के प्रत्येक घर में लजायी जा रही है ल व राम भक्तों की ओर से जोरदार स्वागत किया जा रहा है । इस अवसर पर आज भी गढ़दीवाला में कलश यात्रा के मुख्य आयोजकों व राम भक्तों ने घर-घर जाकर राम भक्तों को श्री अयोध्या जी से आय हुए अक्षित चावल प्रसादी वितरण किए अंत में शर्मा हॉस्पिटल डा संजीव शर्मा व उनके सपुत्र डॉ जैसन पाल शर्मा के ऑफिस में विश्राम हुई व राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम का अजोजन किया , जिसमे सब राम भक्तों ने श्री राम नाम का जाप किया । इस दौरान बाबा दिप सिंह सेवा दल सोसाइटी के मुख्या मनजोत सिंह तलवंडी व अन्य पर्मुखों ने विशेष तोर पर धार्मिक समारोह में प्रभु चरणों में हाजरी लगवायी जिनको डा संजीव शर्मा व डॉ जैसनपाल शर्मा ने सभी को सिरोपा भेंट कर सन्मानित भी किया । इस दौरान अशोक जोशी व नीरज पूरी ने जानकारी देते हुए बताया के 22 जनवरी 2024 को सभी लोग व देशवासी व राम भक्त अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाए । उन्होंने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम जी को अपना निवास मिल रहा है, जिसे लेकर देशभर में भव्य दिवाली मनाई जाएगी। इस मोके पर डॉ संजीव शर्मा,डॉ मानिता शर्मा,डा जैसन पाल शर्मा,राम मूर्ति कपूर,हैरी शर्मा, डॉ मनोज कुमार ,करनैल सिंह,अशोक कुमार जोशी,रअमन कुमार,नीरज पूरी,पूर्व पार्षद राजू गुप्ता,दीपक पूरी,पवन गुप्ता,जयराज शर्मा,देवी मंदिर भजन मंडली,अंकुश पण्डित,राहुल सेठ,पंडित सुशील झा,शिवानी पूरी,इन्दु शर्मा, जन्नत पराशर,शिखा शर्मा,सुमन कौशल,मनोरमा,राज शर्मा आदि महिलाये व अन्य उपस्थित थे ।








