पठानकोट (तरूण/रोहित)
पठानकोट में करवाए जाने वाले कार्यक्रम यूथ अगेंस्ट ड्रग्स में प्रेस वार्ता के लिए पहुंचे ग्रेट खली
सीएससी सोसायटी प्रधान अनुज शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों द्वारा किया गया उनकी गहरा स्वागत।
7,सितंबर : पठानकोट में करवाए जा रहे कार्यक्रम यूथ अगेंस्ट ड्रग्स में प्रेस वार्ता करने के लिए द ग्रेट खली पठानकोट पहुंचे।इस अवसर पर सीएससी सोसायटी के प्रधान अनुज शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया ग्रेट खली 24 सितंबर को अमन भल्ला फाउंडेशन में 40 पहलवानों के साथ रेसलिंग का प्रदर्शन करेंगे।इस मौके शहर के गणमान्य कैबिनेट मंत्री पंजाब के सुपुत्र रोबिन रमन भल्ला फाउंडेशन के चेयरमैन रमन भल्ला जी,हिंदु कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सतीश महेंद्रू जी,डिप्टी मेयर विक्रम महाजन जी,सीएससी सोसायटी के मेडिकल बैंक के इंचार्ज डॉ अत्री जी,बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रविंद्र ठाकुर,पठानकोट व्यापार मंडल प्रधान मनिंदर सिंह लक्की,सराफा यूनियन के प्रधान आदि ने मिलकर द ग्रेट खली का स्वागत किया।इस अवसर ग्रेट खली ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में नशे पर रोक लगाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पूरे भारत में कर रहे हैं और पठानकोट से पूरे पंजाब को पूरे भारत को और भारत के युवा पीढ़ी को ड्रग्स से दूर रहने का संदेश देंगे।इस अवसर पर सीएससी सोसायटी के वाइस प्रधान दीपक वालिया ने मंच संचालन सोसायटी के आईटी इंचार्ज रोहित कुमार ने सोसायटी के उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर समाज सेवक अंकुर बेदी,सत्यम कला मंच के सतनाम,प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, अश्वनी चित्रकार,विनीत सलहोत्रा, चीफ एडवाइजर वेद प्रकाश चीफ,ऑर्गेनाइजर रविंदर कुमार,यूथ नेता वरूण कोहली, कीर्ति शर्मा,अकिंत मेहरा आदि उपस्थित थे।








