Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing तालाब अरोडिय़ां में जारी रामलीला के दौरान लायन आशु मारकंडा ने करवाया भरत विलाप नाईट का शुभारंभ

तालाब अरोडिय़ां में जारी रामलीला के दौरान लायन आशु मारकंडा ने करवाया भरत विलाप नाईट का शुभारंभ

फगवाड़ा (लाली दादर) 

* युवाओं को दिया श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश

19 अक्टूबर : मनोरंजन ड्रामैटिक क्लब (रजि.) एवं दशहरा उत्सव कमेटी (रजि.) फगवाड़ा की ओर से स्थानीय तालाब अरोडिय़ां मेहली गेट फगवाड़ा में करवाये जा रहे वार्षिक राम नाटक की भरत विरलाप नाईट में बतौर मुख्य अतिथि शहर की इलैवन स्टार हंड्रड पर्सेंट एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी के प्रधान लायन आशु मारकंडा अपने साथियों लायन जसबीर माही डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (मनोरंजन) जोन चेयरमैन लायन अतुल जैन, लायन जुगल बवेजा कैशियर, लायन सुमित भण्डारी पी.आर.ओ. एवं लायन विजय अरोड़ा सहित शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाने के पश्चात भावुक करन देने वाली भरत विलाप नाईट का आनंद लिया और कहा कि महाकाव्य रामायण की कथा सनातन के महानतम ग्रन्थों में से एक है जिसके हरेक प्रसंग में परिवारिक एवं समाजिक रिश्तों के प्रति कत्र्वयों का सुन्दर वर्णन है वहीं बुराई के भयावह अंत की शिक्षा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिये क्योंकि संस्कारवान युवा पीढ़ी ही हमारे देश में रामराज्य की स्थापना करके भारत को विश्व शांति एवं विश्व कल्याण का संदेश देने के योग्य बना सकती है। मनोरंजन ड्रामैटिक क्लब के प्रधान बोबी अरोड़ा एवं चेयरमैन दविन्द्र सपरा की तरफ से लायन आशु मारकंडा एवं उनके साथियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर बल्लू वालिया, मिंटू वालिया, अंकुर बेदी, विपन शर्मा, संजू चहल, राजू चहल सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।