बटाला (अविनाश शर्मा
पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नकदी और सोने के गहनों सहित किया गिरफ्तार : डी.एस.पी संजीव शर्मा
: बटाला पुलिस ने अगस्त महीने में बटाला के मॉडर्न अस्टेट में हुई चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी की गई प्रैस कान्फ्रैंस दौरान संबोधित करते हुए डी.एस.पी सिटी संजीव शर्मा और एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चोर लूटेरों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है और चोर लूटेरों को काबू करके सलाखों के पीछे बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में श्याम लत्ता अग्रवाल पत्नी केवल कृष्ण अग्रवाल निवासी मॉडर्न अस्टेट बटाला ने बताया कि वह 15 अगस्त को अपने परिवार सहित राखी के त्योहार पर दिल्ली अपने रिश्तेदारों के पास गई थी कि जब वह तिथि 28 अगस्त को घर वापिस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और घर में से 3 किलो से अधिक सोने के गहने और 55 लाख रुपए चोरी हो चुके थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस द्वारा श्याम लत्ता अग्रवाल के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि जांच दौरान यह बात सामने आई कि परिवार वालों के साथ उनका ड्राइवर भी दिल्ली गया हुआ था जो तबीयत ठीक न होने के चलते वापिस बटाला आ गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी फुटेज और तकनीकी साधनों के आधार पर इस मामले में 6 व्यक्तियों को नामजद किया गया जिसमें से पुलिस द्वारा ड्राइवर बब्बू पुत्र बीरा मसीह निवासी मलकपुर को तिथि 2 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस द्वारा राजू पुत्र करनैल सिंह निवासी उमरपुरा जिला अमृतसर हाल खंडवाल अमृतसर को 12 सितम्बर को गिरफ्तार करके उससे 7 लाख 91 हजार रुपए और एक किलो सोना बरामद किया गया। न्होंने कहा कि इसी तरह पुलिस ने दीपक पुत्र गंभीर निवासी करतार नगर छेहरटा को विगत दिनों गिरफ्तार करके उनके पास से 492 ग्राम सोना और 8 लाख रुपए बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और बाकी रहते व्यक्तियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ एस.आई अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।








