दसूहा, 13 फरवरी (चौधरी )
: बीडीपीओ कार्यालय दसूहा में समारोह का आयोजन किया गया। जिस में हलका विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन विशेष तौर पर शामिल हुए।इस अवसर पर हलका विधायक दसूहा के अलग-अलग गांवों में गांव अग्लोर, ओडरा, बहिबोवाल,बस्ती नया टेरकियाना, बस्ती बधाईया, भटोली, बाला कुल्लिया, चक्कबामु , छागला , धोलिया, ढडडर, गंभोवाल, घोघरा, हलेड, गिलजीयां, झिंगड कलां, सिंहपुर, कल्लोवाल,कट्टोवाल, कल्याणपुर, कोलिया, कुलार,से खुन खुन सरकी, काहलवा,खेपड़, खेड़ा कोटली, लमीन, मक्कोवाल, नई आबादी गालोवाल, फत्तनचक्क, पंधेर, रछपालवा, सदरपुर, संतपुर गोरसिया, संसारपुर, सोसपुर, सरीहपुर ,सताबकोट,टेरकियाना, बोदल छावनी, बसोया, पत्ती छोडीया की पंचायतों को गलियों, खेल पार्क में झूलों, खेल पार्क, गलियों नालियों, शेड, छप्पड़ के सुधार, गंदे पानी की निकासी, धर्मशाला, जिम के समान, छप्पड़, शमशानघाट, सोलर लाइटों, बिजली की तारों, पीने वाले पानी की पाइपलाइन, बाथरूम, दशहरा ग्राउंड के शेड के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये के चैक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक घुम्मन ने कहा कि किसी भी गांव में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए खेल पार्कों का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर गुरमीत सिंह चाहल बीडीपीओ, जमिदरजीत सिंह पंचायत अफसर, जरनैल सिंह पंचायत सचिव, कंवलप्रीत सिंह, संदीप सिंह ढिल्लों, कुलविंदर कौर जिला परिषद सदस्य, गुरप्रीत सिंह समिति सदस्य, ब्लॉक प्रधान , ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के अतिरिक्त अलग अलग गांवों के पंचायत सदस्य उपस्थित थे।








