दसूूहा (चौधरी)
अगर मौसम खराब हुआ तब भी राष्ट्रीय ध्वज सुबह 10 30 बजे फहराया जाएगा – गगी ठुकराल
माता रानी चौंक दसूूहा में व्यापार मंडल दसूहा के प्रधान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
25 जनवरी : दसूहा शहर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 दिन वीरवार को माता रानी चौंक दसूूहा में माता रानी चौंक दसूहा के दुकानदारों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । माता रानी चौंक दसूहा में राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म पंजाब व्यापार मंडल दसूहा इकाई के प्रधान अमरीक सिंह गगी ठुकराल सुबह 10:30 बजे अपने कर कमलों से करेंगे । माता रानी चौंक दसूहा में पहुंचे देश प्रेमियों के लिए लड्डूओं , ब्रैड पकौडौं ,चाय एवं अन्य प्रकार के मिष्ठान पदार्थों के लंगर माता रानी चौंक दसूूहा में लंगर लगाकर गणतंत्र दिवस की खुशी मनाई जाएगी । बातचीत दौरान व्यापार मंडल दसूहा के प्रधान अमरीक सिंह गगी ठुकराल ने बताया कि अगर मौसम खराब हुआ तब भी राष्ट्रीय ध्वज सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज माता रानी चौंक दसूूहा में फहराया जाएगा ।








