पठानकोट / सरना (तरूण सन्होत्रा)
22 फरवरी : जिला पठानकोट के हलका भोआ के सरना क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 में श्मशान घाट को जाने वाली सड़क पर फैली गंदगी को लेकर आने वालों में काफी ज्यादा विरोध पाया जा रहा है क्यूंकि इसके पास ही कूड़े करकट का ढेर और उसकी ट्रॉली भी खड़ी कर दी गई है, जिससे कि इस वार्ड के लोग जब भी किसी के अंतिम संस्कार के लिए यहां से निकलते हैं तो उन्हें सबसे पहले यहां फैली गंदगी की बदबू का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों में काफी भारी रोष पाया जा रहा है,जिसे लेकर आज समाजसेवी हरीश गोरखा व अन्य लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि लोग श्मशान घाट को तो भगवान का धाम मानते हैं और जहां श्मशान घाट के आधे रास्ते में अरथी रख कर दान पूजा पाठ आदि भी करना होता हैं ताकि मृतक को स्वर्ग में जगह मिले।परन्तु इस बदबू और प्रदूषण के कारण किसी को भी स्वर्ग में जगह मिलेगी या नहीं,परन्तु यहां आने वालों को दाह संस्कार के लिए इस नर्क से होकर जरूर गुजरना पड़ता है,इसे लेकर हरीश गोरखा व अन्य लोगों ने कहा कि अगर जल्दी ही यहां से कूड़ा नहीं हटाया गया तो वे सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
तो वहीं जब दूसरी ओर इस वार्ड की पार्षद शालू भट्टी से बात की गई तो उनके पति नरेश भट्टी ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आ गया है और वे जल्दी ही इस समस्या का हल करवा कर जल्द ही यहां से कूड़ा हटवा देगें ताकि आने जाने वालों को राहत मिल सके।








