Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डेंगू मरीज व पास के चार घरों मे मिला लारवा,निगम ने काटे चालान

डेंगू मरीज व पास के चार घरों मे मिला लारवा,निगम ने काटे चालान

पठानकोट(अविनाश शर्मा/तरूण/रोहित)

डेंगू मरीज व पास के चार घरों मे मिला लारवा,निगम ने काटे चालान

22,सितंबर : डेंगू के बढ़ते मामलों की बीच सेहत विभाग व नगर निगम की टीम की ओर से सांझे तौर पर डेंगू पाजिटिव मरीज के घर व आस-पास में लारवा चैकिंग को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान डेंगू पाजिटिव मरीज व आस पास के चार घरों में डेंगू का लारवा पाया गया। निगम के चीफ इंस्पेक्टर की ओर से पांच घरों के चालान काटे गए। जानकारी देते हेल्थ इंस्पेक्टर अनोख लाल ने बताया कि सहायक सिविल सर्जन डाक्टर अदिति सलारिया व जिला एपिडेमालाजिस्ट डाक्टर साक्षी के दिशा निर्देशों पर टीम की ओर से मोहल्ला जंदरियां में डेंगू पाजिटिव मरीज के घर व आस-पास के अन्य घरों में विजीट किया गया। इस दौरान डेंगू के लारवा की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को मरीज के घर में कूलर व बाल्टी में भारी मात्रा में लारवा मिला। साथ ही पास के अन्य चार घरों मे भी लारवा पाया गया जिसे स्प्रे वर्करों की ओर से उसी समय नष्ट किया गया। साथ ही निगम के चीफ इंसपेक्टर दीपक कुमार की ओर से लारवा मिलने पर पांचों घरों का चालान काटा गया। इस दौरान रजिंद्र कुमार,अविनाश शर्मा,कुलविंद्र ढिल्लो व अन्य मौजूद रहे।