दसूहा 26 मई (चौधरी)
: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा की मैनेजमेंट द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दसवीं और बारवीं के अच्छे नतीजे आने पर बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि के.एम.एस कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों को बढ़िया और अच्छी शिक्षा देने के लिए हमेशा से ही बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के बारवीं कक्षा से 90 फीसदी से 95 फीसदी तक अंक है तो उसकी के.एम.एस कॉलेज में किसी भी प्रोग्राम या कोर्स की 50 फीसदी फीस माफ की जाएगी और यदि किसी बच्चे के 95 फीसदी से अधिक अंक है तो इसकी 100 फीसदी फीस माफ की जाएगी। इस अवसर पर डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी ने भी स्कूल के बेहतर नतीजे आने पर विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज के समय में नई-नई टेक्नोलॉजी और तकनीकों की मांग है, इसलिए बच्चों को बारवीं कक्षा के बाद तकनीकी शिक्षा की और बढ़ना चाहिए। इसके अलावा प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर ने विद्यार्थियों को अच्छे नतीजों के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एच.ओ.डी डॉ. राजेश कुमार, स्कूल के स्टाफ में अनीता देवी, नीरू सूद, हरप्रीत कौर, गीता रानी, दयाल सिंह, परमजीत सिंह, दीपक शर्मा, सुमन रत्न, गुरविंदर सिंह और विद्यार्थी उपस्थित थे।
कैप्शन : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा के स्टाफ को पंखे भेंट करते हुए चौधरी कुमार सैनी, डॉ. मानव सैनी और डॉ. शबनम कौर।








