दसूूहा (चौधरी)
11 मई : आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा में सेशन नवंबर 2022 का नतीजा आई.के.जी.पी.टी.यू द्वारा घोषित किया गया, जिसमें कॉमर्स विभाग के बी.कॉम पांचवे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा। बी.कॉम पांचवे सेमेस्टर की छात्रा भारती कौंडल सुपुत्री दिलबाग सिंह ( एस.जी.पी. ए 9.04) ने पहला स्थान, गगनदीप कौर सुपुत्री हरजिंदर सिंह (एस.जी.पी.ए 8.80) ने दूसरा स्थान, सिमरनजीत कौर सुपुत्री दलजीत सिंह (एस.जी.पी.ए 8.08) ने तीसरा स्थान और नरेश सिंह भाटिया सुपुत्र रछपाल सिंह ( एस.जी .पी.ए 6.36) ने चौथा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर ने विद्यार्थियों और उनके माता पिता को इलाके का नाम रौशन करने पर बधाई दी। इस अवसर पर औरों के अलावा चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी, डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी, एच.ओ.डी राजेश कुमार, लखविंदर कौर, गुरजीत कौर, सोनम सलारिया और अनु आदि उपस्थित थे।








