Prime Punjab Times

Latest news
30 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਘਰ ਬੈਠੇ ਆਨਲਾਈਨ ਸਵੈ-ਗਣਨਾ ਕਰਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀ ਨਿਭਾਉਣ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਕੈਂਪ 22 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ 650 ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਰਸਤਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਵਾਲੀਬਾਲ ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਜਨਗਣਨਾ-2027: ਸਵੈ-ਗਣਨਾ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇਜ਼ NPS ਪੀੜ੍ਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ 18 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਅਤੇ ਅਧੂਰੇ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਫੂਕਣਗੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਵਲੋਂ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਬਤੌਰ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੁਸ਼ਪਾ ਗੁਜਰਾਲ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ’ਤੇ ਖੋਹੀ ਚਿੱਟੀ XUV ਕਾਰ, ਇਲਾਕੇ 'ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ..
ADVERTISEMENT
You are currently viewing JOURNALIST’S की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- Reporters की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल*

JOURNALIST’S की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- Reporters की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल*

DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल*

 

जालंधर (PPT BUREAU YOGESH GUPTA) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने आज जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह से विशेष मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर डीएमए के चैयरमेन अमन बग्गा अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी नरिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने जालंधर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन का स्वागत किया।

इस अवसर पर डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । सभी पत्रकारों को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे।

इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा शिंदर पाल सिंह अजीत सिंह बुलंद ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा लोगों को जागृत करती रहेगी । वही समाज हित के मुद्दों पर कार्य कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग करती रहेगी।

वही इस मौके प्रदीप वर्मा गुरप्रीत सिंह संधू अमरप्रीत सिंह नरिंदर गुप्ता संदीप वर्मा व विशाल शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डट कर मैदान में खड़ी रहती है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो उन्हें जालंधर के डीसी सीपी एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाकर तुरंत हल करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रही है।