Prime Punjab Times

Latest news
DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ‘ਫਾਇਰਲੈੱਸ ਕੁਕਿੰਗ ਦੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੱਤ ਦਿਨਾਂ ਫੈਕਲਟੀ ਡਿਪਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਝਾੜੂ ਤੇ ਪੰਜੇ 'ਚ ਹੋਵੇਗੀ ਕੜੀ ਟੱਕਰ,ਅਕਾਲੀ ਤੇ ਫੁੱਲ ਨੇ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਚ ... ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਸੂਲਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਹੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਤੰਬਾਕੂ ਨਿਸ਼ੇਧ ਦਿਵਸ ਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਿਤਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਸਕੂਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਿੱਪਰ ਵਿਚਾਲੇ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ, ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਯੈਲੋ ਡੇ ਬੜੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਸ਼ੀਸ ਉਰਫ਼ ਸੀਪਾ ਕਾਬੂ, ਬਰੇਟਾ ਪਿਸਟਲ ਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਵਧੀਆ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਇਸ ਸਾਲ ਤਿੰਨ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਡਿਗਰੀ ਕੋਰਸ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ - ਪ੍ਰ... ਮਾਤਾ ਪੰਜਪੀਰੀ ਦਰਬਾਰ ਪਿੰਡ ਕੋਈ ਵਿਖੇ ਸਲਾਨਾ ਭੰਡਾਰਾ ਭਲਕੇ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जगरूप सेखवां की पंजाब सरकार से किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करने की अपील हुई मंजूर

जगरूप सेखवां की पंजाब सरकार से किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करने की अपील हुई मंजूर

जगरूप सेखवां की पंजाब सरकार से किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करने की अपील हुई मंजूर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 100 करोड़ रुपये किए जारी

बटाला (अविनाश शर्मा) :- पंजाब में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार से हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। इन आशाओं के तहत, पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार द्वारा घोषित 35 रुपये का भी भुगतान के लिए पिछले दिनों एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने भगवंत सिंह मान से किसानों के बकाए की राशि जारी करने के लिए अपील की थी । उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि जिला गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर व अन्य जिलों के गन्ना किसान सरकार से मिलने वाले पैसे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से आम आदमी पार्टी के प्रभारी अधिवक्ता जगरूप सिंह सेखवां हलका कादियां ने अपील की थी कि पंजाब के सभी गन्ना किसानों का 35 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बकाया किसानों के खातों में तुरंत जमा किया जाए। हाल ही में किसानों के संघर्ष के दौरान किसानों को 360 रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक किसानों को बकाया नहीं मिला हेै। उन्हें मूल्य के अनुसार भुगतान नहीं किया गया है। एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां के आग्रह पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मां ने किसानों के मुद्दे को सुलझाते हुए 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है । जिससे जिले के गन्ना किसानों और पूरे पंजाब के किसानों की की जायज मांगों को पंजाब सरकार के द्वारा मानते हुए इस राशि को जारी किया गया ।. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 25000 नौकरियों की घोषणा कर युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खोल दिया है।इसके अलावा पंजाब सरकार ने -किसानों को 100 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर बहुत ही ईमानदारी से शुरुआत की है। इस मौके पर पार्टी के दर्जा ब दर्जा कार्यकर्ता तथा गन्ना काश्तकारों किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ मौजूद था ।

फोटो : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां

error: copy content is like crime its probhihated