Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing गांव कोठे नंगल में महिला निकली स्वाइन फ्लू से……

गांव कोठे नंगल में महिला निकली स्वाइन फ्लू से……

पठानकोट:(अविनाश शर्मा, तरूण, रोहित )-

गांव कोठे नंगल में महिला निकली स्वाइन फ्लू से पीड़ित, विभाग ने करवाया सर्वे 

2 सितंबर : जिले में बेशक कोरोना की रफ़्तार थम गई है लेकिन पिछले कुछ दिनों से डेंगू मलेरिया बढ़ता जा रहा है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को पहली चिंता में डाला हुआ है लेकिन डेंगू के बाद वीरवार को जिले के ब्लॉक नरोट जैमल सिंह के कस्बे कोठे नंगल में  स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को और बढ़ा दिया है। इसके साथ अब जिले में दो मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ गए है। डाक्टर निशा ज्योति ने बताया कि 53 वर्षीय महिला जो स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाई गई है जो अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि पहले भी नरोट जैमल सिंह ब्लाक से स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया था।

क्या है लक्षण स्वाइन फ्लू के 

डॉ  निशा ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है जोकि एच1एन1 वायरस से फैलता है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे में फैल सकता है। तेज बुखार,खांसी जुखाम,छींक आना व नाक बहना,गले में दर्द,सांस लेने में दिक्कत,दस्त,शरीर टूटना व थकावट महसूस होना स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्ष्ण है।

टीम ने 43 घरों का किया गया सर्वे

गांव कोठे नंगल स्वाइन फ्लू से महिला पीड़ित पाए जाने के बाद विभाग की ओर से उस एरिया के करीब 43 घरों का सर्वे किया गया। जानकारी देते हेल्थ इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकरी दी गई है ताकि अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसके बारे एम्जा तुरंत उनको जानकारी दी ताकि समय रहते इलाज किया जा सके। इस अवसर पर  सीएचओ नीरू वाला , राजविंद्र, मनदीप सिंह,भूपिंदर सिंह व शेर सिंह उपस्थित थे।