फूड सेफ्टी विंग का लोगों को साफ सुथरा खाद्य पदार्थ व गुणवता भरपूर पदार्थ मुहैया करवाने के लिए एफओएसटीएसी अधीन ट्रेनिंग देने का फैंसला
पठानकोट 6,जुलाई(ब्यूरो रिपोर्ट) : जिला पठानकोट से सेहत विभाग के फूड सेफ्टी असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. संजय कतियाल और फूड सेफ्टी अफसर डॉ. सिमरित कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की समूह खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वालों के लिए अब ट्रेनिंग लेना जरूरी कर दिया गया है,सेहत विभाग के फूड सेफ्टी विंग द्वारा लोगों को साफ सुथरा खाद्य पदार्थ व गुणवता भरपूर पदार्थ मुहैया करवाने के लिए एफओएसटीएसी अधीन ट्रेनिंग देने का फैंसला लिया है।फूड सेफ्टी एंड स्टेंड्रड एक्ट 2006 के संबंध में सुरक्षा,गुणवता, मापदंडो,व्यक्तिगत स्वस्छता और सफाई के संबंध में सरकार ने जागरूकता के लिए फूड विजेनेस अपरेटरो को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है।जिसमें उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी,ताकि यह लोग फूड सेफ्टी और स्टेंड्रड एक्ट और अधीन बने रूलस और रेगुलेशनो से पूरी तरह जागरूक हो सके। ट्रेनिंग में खाद्य पदार्थ तैयार करने से लेकर बेचने तक की प्रक्रिया में निजी सफाई,अदायरे में काम करने वाले स्थानों की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थो के मापदंड और गुणवता को कायम रखने के लिए जागरूक और समर्थ हो सकें।
फोटो : सेहत विभाग के फूड सेफ्टी असिस्टेंट कमिश्नर डा.संजय कतियाल व फूड सेफ्टी अफसर मैडम सिमरित कौर जानकारी देते हुए








