पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
गौरव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी रछपाल ठाकुर को 94 वोटों से हराया
उपप्रधान बने जेपी सिंह, 84 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी नितिन डोगरा को हराया
17,दिसंबर : जिला बार एसोसिएशन पठानकोट की 2022-23 का चुनाव कोर्ट कांप्लेक्स में सम्पन्न हुआ।इस चुनाव में प्रधान पद पर यहां गौरव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी रशपाल ठाकुर को हराया तो वही उपप्रधान पद के लिए जेपी सिंह ने शानदार जीत दर्ज की।गौरव शर्मा कुल 94 वोटों से जीते। उनकी जीत के बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें हार पहनाकर मुबारकबाद दी।बार एसोसिएशन सदस्यों ने गौरव शर्मा की जीत पर खूब आतिशबाजी की और भंगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट कुलभूषण मन्हास ने गौरव शर्मा की जीत पर कहा कि गौरव शर्मा के नेतृत्व में अब विगत लंबे समय से पेंडिंग पड़े कार्य हल करवाए जाएंगे। रिटर्निंग अफसर मतिंदर् महाजन ने बताया कि सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जोकि शाम 4:30 बजे तक चली।इसके बाद गणना शुरू की गई।उन्होंने बताया की कुल 457 वोट मे से 383 वोटररो ने मतदान किया।जिसमें प्रधान पद के लिए खड़े गौरव शर्मा को 283 व उनके प्रतिद्वंदी रछपाल ठाकुर को 144 वोट मिले।जबकि,एक वोट कैंसिल हुआ। 94 मतों से गाैरव शर्मा प्रधान चुने गए।इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए खड़े जेपी सिंह को 232 और उनके प्रतिद्वंदी नितिन डोगरा को 148 वोट पड़े जिसमें 84 वोटों की लीड लेकर जेपी सिंह विजेता रहे।इनमें से 3 वोट रद्द हुए।रिटर्निंग अफसर ने बताया कि इससे पहले सेक्ट्री और जॉइंट सेक्ट्री पद पर खड़े दोनों सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है।सेक्ट्री पद पर सौरव बधान जबकि जॉइंट सेक्ट्री पद के लिए अनामिका जीत हासिल कर चुके हैं।
In box 👇🏻
नए चेंबर बनाना,पार्किंग और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाना रहेगी प्राथमिकता – प्रधान एडवोकेट गौरव शर्मा
बार एसोसिएशन पठानकोट के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट गौरव शर्मा ने कहा कि उनकी यही प्राथमिकता रहेगी कि वकीलों के बैठने के लिए नए चेंबरों का निर्माण जल्दी से जल्दी करवाया जाए।इसके लिए दो मंजिला इमारत को बनवाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा,पार्किंग की समस्या को हल करवाने के लिए कोर्ट कंपलेक्स के पीछे पड़ी 4 एकड़ जमीन को और अधिग्रहण करने तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के कार्य को करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस मौके पर पूर्व प्रधान एडवोकेट रविंदर सिंह ठाकुर,एडवोकेट भारत भूषण शर्मा,एआरओ अनूप शर्मा,
एआरओ सौरव शर्मा और एआरओ ओसिन भी मौजूद थे।








