पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरुण, रोहित )
करोना डेंगू स्वाइन फ्लू के बाद जिले पठानकोट में मलेरिया ने भी अपने पैर पसारने किए शुरू
5 सितंबर : जिले में कोरोना, डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद मलेरिया ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। माधोपुर पीएचसी के अधीन पड़ते डेरो में रहते गुज्जर समुदाय परिवार से एक मेल,फी मेल मलेरिया पाजिटिव मिली है। सेहत विभाग के मुताबिक दोनों की हालत बिलकुल ठीक है। सोमवार को हैल्थ विभाग की टीम ने जिला एपिडिमालोजिस्ट डाक्टर साक्षी के नेतृत्व में पहुंचकर डेरो में पहुंचकर पूरी हिस्ट्री ली। इस दौरान टीम ने सर्वे किया और गुज्जर भाईचारो को इक्ट्ठे करके मोटीवेट किया। इस दौरान टीम ने लोगों को मेडिसन भी वितरित की गई। टीम ने डेरो से कुछ लोगों की ब्लड स्लाइडे भी बनाई, ताकि जांच की जा सके कि इनमें कोई और बीमार तो नहीं है। हैल्थ टीम ने लोगों को डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू से बचने को अवेयर भी किया।
डेंगू पाजिटिव नए 3 मरीज मिले, हैल्थ विभाग ने सर्वे कर स्प्रे करवाई
जिले में डेंगू पाजिटिव मामले भी बढ़ने शुरू हो गए है। सोमवार को डेंगू पाजिटिव भी नए 3 मरीज मिले है। डेंगू पाजिटिव आए मरीज परमानंद, खानपुर और बैंक कालोनी के रहने वाले है। जिससे जिले में इस सीजन में अब डेंगू पाजिटिव मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। हैल्थ टीम ने डेंगू पाजिटिव आई महिला मरीज के मोहल्ला काजीपुर में पहुंची और स्प्रे करवाई। इस दौरान लोगों के घरो में डेंगू के लारवे की जांच भी की गई। हैल्थ टीम ने लोगों से कहा कि घरो में पानी स्टोर न करें, घरो की छतो पर पड़े कबाड़ का सामान, टायर, गमलो में पानी खड़ा न होने दें। वहीं फ्रिजो की ट्रेयो और कुलरो से सप्ताह में एक दिन पानी जरूर सुखाए। अपने आसपास एरिया में साफ-सफाई रखें। जिससे डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उनके साथ हैल्थ इंस्पेक्टर अनोख लाल, देव अनंद, रजिंद्र कुमार, विपिन अनंद, इंद्रजीत, उतम, प्रदीप मौजूद रहे।








