Prime Punjab Times

Latest news
ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੇ ਯਤਨ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ : ਡਾ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा आर्य महिला कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर सेमिनार किया गया आयोजित

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा आर्य महिला कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर सेमिनार किया गया आयोजित

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

हर महिला को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता – एडवोकेट ममता

10 मार्च : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार तथा सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा के निर्देशानुसार आर्य महिला कॉलेज पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार प्रिंसिपल डॉक्टर गुरमीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया,जिसमें अथॉरिटी के पैनल लॉयर एडवोकेट ममता समखारिया,सीनियर सहायक बलजिंदर सिंह, पीएलबी विनोद कुमार विशेष रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर पर पैनल लॉयर ममता समखारिया द्वारा आंगनवाड़ी वर्कर्स को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष अधिकार का संविधान में प्रावधान है लेकिन हमें पता ना होने के चलते हम अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि और महिला को जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट तक मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है जिसमें उन्हें मुफ्त में वकील मुहैया करवाया जाता है और वकील तथा कागजों का सारा खर्च अथॉरिटी की तरफ से किया जाता है।इस मौके पर महिलाओं को घरेलू हिंसा, मेंटेनेंस अन्य कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर प्रवक्ताओं द्वारा मध्यस्था तथा लोक अदालत के माध्यम से भी अपने केसों का निपटारा कम समय तथा सरलता से करने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉक्टर गुरमीत कौर ने कहा की समाज में रहने वाली हर नारी को आज के युग में शिक्षित होना पड़ेगा क्योंकि शिक्षित नारी ही समाज कल्याण में अहम भूमिका निभा सकती है।उन्होंने कहा कि नारी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है ताकि वह समाज में करूतियों से लड़कर अपने अधिकार और न्याय प्राप्त कर सके।