हिन्दु कोआपरेटिव बैंक से निराश खाता धारको ने बैंक के बाहर शुरु किया प्रस्तावित धरना प्रदर्शन
पैसों की निकासी शुरू ना होने खाता धारकों में पाया जा रहा गहरा रोष
पठानकोट 15,जून(अविनाश / तरूण) : हिन्दु कोआपरेटिव बैंक से पैसो की निकासी शुरू ना होने से निराश खाता धारको मे बहुत ही गहरा रोष पाया जा रहा है,जिसके संदर्भ में आज हिन्दु कोआपरेटिव बैंक के खाताधारको की संघर्ष समिति ने अपना प्रस्तावित धरना प्रदर्शन बैंक के बाहर शुरु कर दिया।इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत बाली ने किया।संघर्ष समिति ने बैंक प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।आज के धरना प्रदर्शन मे पार्षद नरिन्द्र काला व रिटायर्ड प्रिसिंपल समरेन्द्र शर्मा विशेष रूप से हाजिर हुये। लगभग दो घन्टे तक चले धरना प्रदर्शन मे किसी भी बैंक अधिकारी ने खाता धारको की सुध नही ली,आज बैंक मे कोई भी आला अधिकारी उपस्थित नही था,इसलिए खाता धारको ने बाहर गर्मी अधिक होने के कारण बैंक के अन्दर बैठ कर इन्तजार किया लेकिन दो घन्टे तक कोई अफसर नही आया तो समिति के सदस्यों ने बैंक अधिकारी राजीव से फोन पर बात की तो उन्होने बताया कि वे जिलाधीश के कार्यालय मे बैठे है और उनसे पैसो की निकासी शुरु करने की इजाजत लेने आये है लेकिन जिलाधीश के व्यस्त कार्यक्रम के चलते अभी तक मुलाकात नही हो सकी है।इस पर पार्षद नरिन्द्र काला व समरेन्द्र शर्मा ने विधायक अशवनी शर्मा से फोन पर सम्पर्क किया और उन्हे धरना के बारे मे बताया तो विधायक अशवनी शर्मा ने कहा कि वे इस समय संगरूर के चुनाव मे व्यस्त है और जब भी फ़्री हो कर आयेंगे तो वे खुद समिति सदस्यो के साथ धरना प्रदर्शन मे बैठ कर बैंक व सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर बी. आर. गर्ग, नरेश रैना,वरिन्द्र सागर,धर्म पाल पुरी,भारत भुषण पुरी,निर्मल कैला,चाचा अशोक,रमेश कुमार, कुलदीप शर्मा,नील कमल बाली और अनेक खाताधारक हाजिर थे।








