Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने विधायक व एसएसपी के साथ दसूहा मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग किया निरीक्षण

डिप्टी कमिश्नर ने विधायक व एसएसपी के साथ दसूहा मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग किया निरीक्षण

दसूहा  26 अक्तूबर (चौधरी) 
ज़िले में 175318 मीट्रिक टन धान में से 171876 मीट्रिक टन की खरीद
: मंडियों में हो रही धान की खरीद और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से  पिछले कुछ दिन से मंडियों के किए जा रहे दौरों के तहत आज विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण व एसएसपी सुरेंद्र लांबा के साथ दाना मंडी दसूहा का दौरा किया गया।
इस दौरान धान की खरीद, लिफ्टिंग प्रक्रिया और किसानों के खातों में सीधी अदायगी की व्यवस्था का जायज़ा लिया।
 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मंडी में किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लिफ्टिंग प्रक्रिया में और तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खरीदी गई फसल समय पर मंडियों से उठाई जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे मंडियों में निर्धारित नमी वाला धान लाएं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में पीने के पानी, साफ-सफाई, छाया, तिरपाल और बारदाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का भुगतान सीधे उनके खातों में समय पर किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की वित्तीय दिक्कत न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की मंडियों में किसान निःसंकोच अपना धान लेकर आएं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में कुल 175318 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 171876 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाए और खरीद प्रक्रिया पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न हो।
विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि मंडियों में किसानों की ओर से लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और तय समय में भुगतान के साथ लिफ्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।
–