गढदीवाला 12 अप्रैल (चौधरी)
: आज लाला जगत नारायण डी.ए.वी पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान की अध्यक्षता में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 की छात्राएं अमृता गोगना तथा हर्षिका शर्मा ने मंच संचालन किया और गुरलीन कौर ने इस दिन के महत्व को बताते हुए भाषण दिया। कक्षा तीसरी की छात्राओं ने पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा प्रस्तुत किया। कक्षा छठी तथा सातवीं के लड़कों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। कक्षा छठी की छात्राओं ने पंजाबी मुटियारां लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं की छात्राओं ने बैसाखी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा कक्षा दसवीं की छात्रा आंचल ने इस अवसर पर बोलियां प्रस्तुत की। इस मौके प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान ने सभी को बैसाखी की बधाई दी। इस अवसर पर स्मूह स्टाफ उपस्थित था।








