Prime Punjab Times

Latest news
ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ  ਰਾਮਾਨੁਜਨ ਮੈਥੇਮੈਟੀਕਲ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ 'ਸੰਚਾਰ ਹੁਨਰ' ਵਿਸ਼ੇ 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੰਬਾਇਨਾਂ ਨਾਲ ਝੋਨਾ ਕੱਟਣ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਹਿੰਦੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਜੋਨਲ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत टिप्पणी के खिलाफ सुजानपुर थाना में दी शिकायत

व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत टिप्पणी के खिलाफ सुजानपुर थाना में दी शिकायत

सुजानपुर 9 जनवरी(ब्यूरो) : सुजानपुर के गांव फिरोजपुर कला निवासी  किसान रविंद्र सिंह  की ओर से सुजानपुर थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध गलत टिप्पणी करने की शिकायत दी है संबंधी जानकारी देते हुए किसान रविंदर सिंह,तरसेम लाल, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह  ने बताया कि  पठानकोट के एक बने व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है जिसमें लिखा गया है कि मोदी को ना तो भूनाना है ना ही उड़ाना है उसे तो मारना है शेर के लिए उसे मारना कोई बहुत बड़ी बात नहीं उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में की गई इस टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग करना बर्दाश्त से परे हैं उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है उसके खिलाफ तथा इस ग्रुप को चलाने  वाले ग्रुप एडमिंस के खिलाफ उनकी ओर से सुजानपुर थाना में शिकायत की गई है तथा मांग की गई है इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस संबंधी जब थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की पड़ताल करके कि उक्त व्यक्ति कौन है कहां का रहने वाला है उक्त रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।