Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 24 को मुकेरियां में जिले के व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 24 को मुकेरियां में जिले के व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

होशियारपुर, 21 फरवरी (PPT NEWS) 

– डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 24  फरवरी  को मुकेरियां में होशियारपुर जिले के व्यापारियों के साथ मिलनी करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से पूरे प्रदेश में व्यापारियों के साथ मिलनी की जा रही है, जिसकी शुरुआत उन्होंने होशियारपुर जिले से की है। उन्होंने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने संबंधी सुझाव लिए। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी मनोज ठाकुर, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्न ने कहा कि जिले के लिए गर्व का विषय है कि मुख्य मंत्री पंजाब व्यापारियों से मिलने के लिए जिले में आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए और दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाए। इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा व ट्रैफिक के सुचारु प्रबंधों संबंधी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।