के.एम.एस कॉलेज में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित
14 अक्तूबर : आई. के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के. एम एस कॉलेज ऑफ आई टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया। इस समारोह में चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस समारोह में मंजुला सैनी आशीर्वाद योजना का जिक्र करते हुए चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने बताया कि पिछले कुछ सालों को इस योजना के तहत लगभग 50 मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना के तहत पढ़ाया गया है। इस वर्ष भी लगभग तीन दर्जन छात्राओं को इसका लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कन्या को लक्ष्मी का रूप समझा जाता है। हमको प्रमात्मा की दी इस दात का शुक्राना अदा करना चाहिए और उनकी शिक्षा के लिए सुविधाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कन्या पढ़ती है तो वह 2 परिवारों का और समाज का बेहतर भविष्य बना कर देश की उन्नति में भी अपना योगदान देती है। इसके अलावा अंत में डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एच ओ डी राजेश कुमार, लखविंदर कौर, सतवंत कौर, मनप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, रजनीत कौर, किरणदीप कौर, मनजीत कौर, संदीप कलेर, गुरजीत कौर, जगरूप कौर, अंजली गोल्डी, गुरिंदरजीत कौर, रमनप्रीत कौर, रूमानी गोस्वामी और सोनम सलारिया आदि उपस्थित थे।
फोटो : समारोह में उपस्थित चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी, प्रिंसीपल डॉ.शबनम कौर, डॉयरेक्टर डॉ.मानव सैनी, स्टाफ मेंबर और छात्राएं।








