Prime Punjab Times

Latest news
ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਝਾੜੂ ਤੇ ਪੰਜੇ 'ਚ ਹੋਵੇਗੀ ਕੜੀ ਟੱਕਰ,ਅਕਾਲੀ ਤੇ ਫੁੱਲ ਨੇ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਚ ... ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਸੂਲਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਹੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਤੰਬਾਕੂ ਨਿਸ਼ੇਧ ਦਿਵਸ ਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਿਤਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਸਕੂਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਿੱਪਰ ਵਿਚਾਲੇ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ, ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਯੈਲੋ ਡੇ ਬੜੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਸ਼ੀਸ ਉਰਫ਼ ਸੀਪਾ ਕਾਬੂ, ਬਰੇਟਾ ਪਿਸਟਲ ਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਵਧੀਆ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਇਸ ਸਾਲ ਤਿੰਨ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਡਿਗਰੀ ਕੋਰਸ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ - ਪ੍ਰ... ਮਾਤਾ ਪੰਜਪੀਰੀ ਦਰਬਾਰ ਪਿੰਡ ਕੋਈ ਵਿਖੇ ਸਲਾਨਾ ਭੰਡਾਰਾ ਭਲਕੇ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਫ੍ਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ, 200 ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੇ ਲਿਆ ਲਾਹਾ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਬਾਰਵੀਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैबिनेट मंत्री जिंपा ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत होशियारपुर से पहली बस को दिखाई हरी झंडी

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत होशियारपुर से पहली बस को दिखाई हरी झंडी

होशियारपुर (ब्यूरो) 12 दिसंबर

होशियारपुर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना
यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: ब्रम शंकर जिंपा
कहा, धार्मिक स्थानों के दर्शनों से वंचित लोगों के लिए ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ साबित हो रही है वरदान

: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली होशियारपुर से पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
होशियारपुर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदान (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसें और रेल गाडिय़ां पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है।
ब्रम शंकर जिंपा ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेलगाड़ी व कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ के रास्ते से ए.सी बसों के द्वारा होगा। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
इस मौके पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस गिल, जी.एम पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो जसबीर कोटला, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, राजेश्वर दयाल बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदू, सचिन गुप्ता, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियाण, पार्षद विजय अग्रवाल, प्रदीप बिट्टू, संतोष सैनी, धीरज शर्मा, मुनीश शर्मा, मनी गोगिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

error: copy content is like crime its probhihated