Prime Punjab Times

Latest news
ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਹੋਇਆ ਨਲੋਈਆਂ ਚੌਕ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ 6 ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ’ਚ ਪਈਆਂ 66.21 ਫੀਸਦੀ ਵੋਟਾਂ, ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਰਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀਪੂਰਨ *ਸੱਤਾ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਘੂਕ ਸੁੱਤੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬੀਨ ਵਜਾ ਜਗਾਉਣਗੇ ਐਨੀਪੀਐਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ* ਬਕਰੀਦ ਦੀ ਛੁੱਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਅਪਡੇਟ... ਪੜ੍ਹੋ ਪੱਤਰ 6 ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਲਈ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗਲਵਾਰ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪੈਣਗੀਆਂ : ਨਿਕਾਸ ਕੁਮਾਰ ਪੰਜਾਬ ਚ ਏ ਐਸ ਆਈ ਦੇ ਹਮਲਾਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸ਼+ਰੇ+ਆਮ ਗੋ+ਲੀ+ਆਂ ਮਾਰਕੇ ਬੇਰ+ਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਹੱ+ਤਿ+ਆ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ‘ਫਾਇਰਲੈੱਸ ਕੁਕਿੰਗ ਦੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੱਤ ਦਿਨਾਂ ਫੈਕਲਟੀ ਡਿਪਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਝਾੜੂ ਤੇ ਪੰਜੇ 'ਚ ਹੋਵੇਗੀ ਕੜੀ ਟੱਕਰ,ਅਕਾਲੀ ਤੇ ਫੁੱਲ ਨੇ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਚ ... ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਸੂਲਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਹੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (ब्यूरो) 

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश
कहा, शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार

26 जुलाई : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीद देश-कौम का गर्व हैं, जिनकी बहादुरी को सारा देश हमेशा नमन करता रहेगा।
युद्ध स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने  वाले समूह शहीदों की बहादुरी को सिजदा करते हुए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि कारगिल की जंग के दौरान होशियारपुर के 13 सैनिकों ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहादतें दी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है व इन परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को यकीनी बना रही है। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वे बहादुर सैनिकों की ओर से देश की रक्षा के लिए दिखाए जाते जज्बे व राष्ट्रवाद की भावना के प्रति समर्पित हों ताकि शहीदों के सपनों को पूरी तरह से साकार किया जा सके।
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जे.एस.  ढिल्लों वी.एस.एम ने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 भारतीय अधिकारी, जेसीओ और सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें से 54 सैनिक पंजाब के थे और 13 सैनिक होशियारपुर जिले के शामिल थे।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड होशियारपुर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अमरीक सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, पार्षद जसपाल चेची, सुपरिंटेंडेंट बलजीत कौर, वीर नारी राज कुमारी, सतीश सिंह बग्गा, कैप्टन बलदेव सिंह, प्रोफेसर परमिंदर कौर सैनी और अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के बच्चों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

error: copy content is like crime its probhihated