सुजानपुर (पंकज शर्मा, अविनाश शर्मा ) जम्मू सुजानपुर नेशनल हाईवे रोड के पुल नंबर 3 के पास वनवे रास्ता होने के कारण रात को भयानक हादसा हुआ जिसमें एक बस जो जम्मू की ओर जा रही थी विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो गाड़ी जो माधोपुर की तरफ से पठानकोट की तरफ आ रहे थे। आमने सामने टक्कर हुई और भारी नुकसान हुआ जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई और 9 लोग जख्मी हो गए जिन्हे सुजानपुर पुलिस की तरफ से सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया 6 घायलों की गंभीर हालत होने के कारण इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जयश्री सोनी निवासी मकान मकान नंबर 315/4 नवा नगर वार्ड नंबर 4 चमार कुड के पास कसरावाद बेस्ट निमार मध्य प्रदेश ने बताया कि उनके सारा परिवार मेंबर जोकि वैष्णो देवी से मत्था टेक कर वापस लौट रहे थे जब वह पुल नंबर 3 के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रही बस ने उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी मौके पर ही मेरे जीजा मुकेश सोनी तथा विकेश सोनी की मृत्यु हो गई जबकि घायलों को मेरा पति अनिल पुत्र अशोक, मेरा जीजा मुकेश पुत्र बाबूलाल, मेरा जीजा विकेश पुत्र महान गुजरी, मेरी बहन हेमलता सोनी , बहन सीमा सोनी पत्नी विकेश गुजरी, लड़की मुखरीती पुत्री अनिल सोनी गाड़ी का ड्राइवर गोलू यादव, लक्षिता सोनी पुत्री विकेश, सुशांत सोनी सुपुत्र विकेश , वंशिका सोनी पुत्री मुकेश, बुरी तरह से घायल हो गए जिनको प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को इलाज के लिए दाखिल करवाया है शिकायतकर्ता जय श्री सोनी ने बताया कि 2 मार्च को मध्य प्रदेश से मथुरा काशी अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन करने के बाद वैष्णो देवी माता कटरा में सुखन दे कर वापस आ रहे थे तो मंगलवार रात को यह घटना सुजानपुर हुई है उन्होंने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत की है सुजानपुर पुलिस ने बस जीप को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बोलेरो जीप व बस की आमने सामने जबरदस्त टक्कर,दो की मृत्यु,9 लोग घायल
- Post published:March 9, 2022
You Might Also Like
हलका सुजानपुर इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने गांव ऊंचा थडा में आम आदमी पार्टी के दफ्तर का रिबन काटकर किया उद्घाटन
पठानकोट के सरना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 45 में गंदगी से परेशान लोगों में पार्षद के खिलाफ रोष
ਧਾਰਮਿਕ,ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਵਪਾਰਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬਾਹਰਲੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਅਜਨਬੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
राम शरणाम कलोनी में महिलाओं की ओर से…..








