दसूहा, 8 फरवरी (चौधरी )
जीत की खुशी में बांटे लड्डू
: दिल्ली में हुए चुनावों दौरान भाजपा का कमल खिला है तथा आप पार्टी को दिल्ली की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। इस जीत से संपूर्ण भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारीयों में खुशी की लहर पाई जा रही है।इसी खुशी को सांझा करते हुए दसूहा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साही मार्केट दसूहा में भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक में डा हरसिमरत साही पूर्व नगर कौंसिल प्रधान तथा भाजपा नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते तथा सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह सच्चाई की जीत है तथा जो बहुमत दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिया है इससे साबित होता है कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के साथ झूठ बोलकर सत्ता में आया गया है जिसका प्रणाम सामने है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के साथ किया गया हर वायदा सफेद हाथी साबित हुआ है जिसको लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जीत का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह भारत के गृहमंत्री को जाता है जिनकी नीतियों के कारण भाजपा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जुमलो की सरकार है। जिस पर लोग कभी भी विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं वह भी केन्द्र सरकार की ही देन है लेकिन पंजाब सरकार खुद को श्रेय दे रही है। उन्होंने लोगों से अपील की के पंजाब में भी एक बार भाजपा को मौका दिया जाए।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी में लड्डू भी बांटे गए।इस अवसर पर रजनी कौशल, जसवंत सिंह पप्पू,सोनू अरोड़ा , सुरजीत सिंह बाबी डोगरा पूर्व पार्षद, मंगत राम, कुंदन लाल , खुशदीप सिंह, लखविंदर छाबड़ा, रिम्पी रल्हन, कण्व रल्हन , साजन ढिल्लो , सौरव हीर, दविंदर सिंह, सोम प्रकाश, सरपंच स्वर्ण सिंह ,राजकुमार , कोना काशवा , रविंदर कुमार, रमन कुमार, रवि बत्रा, दविंदर लकी , रणजीत सिंह, भुला सिंह, जयपाल, राज कुमार, सूबेदार रशपाल सिंह, ठाकुर जोगिंदर सिंह, विजय बावा,राज कुमार कौशल के अतिरिक्त बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








